फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar asks why Ravichandran Ashwin was not in Playing 11 in WTC Final Against Australia

WTC Final: टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की हार के बाद सचिन का सवाल- अश्विन को क्यों नहीं खिलाया

Mon, 12 Jun 2023 09:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 09:54 AM IST
सार

टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद टीम चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल खड़े किए हैं।
 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar asks why Ravichandran Ashwin was not in Playing 11 in WTC Final Against Australia
भारत की हार के बाद सचिन का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद जमकर बवाल हो रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी और कोच राहुल द्रविड़ की रणनीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच सचिन तेंदुलकर ने भी टीम इंडिया में अश्विन के नहीं चुने जाने पर सवाल खड़े किए हैं। सचिन ने कहा कि अश्विन एक काबिल गेंदबाज हैं और वह हमेशा पिच पर निर्भर नहीं रहते हैं।  
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा "विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइन जीतने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने पहले ही दिन मजबूत नींव रखी, जिसने मैच को उनकी तरफ मोड़ दिया। मैच में बने रहने के लिए भारतीय टीम को पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। भारतीय टीम के लिए कुछ अच्छे पल थे, लेकिन मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में क्यों नहीं शामिल किया गया। वह मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं। मैंने मैच से पहले ही कहा था कि काबिल स्पिन गेंदबाज हमेशा पिच पर निर्भर नहीं रहते हैं। वह हवा में ड्रिफ्ट और पिच के उछाल का उपयोग विविधता के लिए करते हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में शुरुआती आठ बल्लेबाजों में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।"
विज्ञापन

 


फाइनल मैच में 209 रन से हारा भारत
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को 209 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल नहीं किया था। टॉस के बाद ही कई दिग्गजों ने रोहित के दोनों फैसलों पर सवाल खड़े किए थे और यही दोनों फैसले भारत की हार की वजह बने। 

इसी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपने ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को मौका दिया था और उन्होंने मैच में पांच विकेट चटकाए। पहली पारी में रवींद्र जडेजा और दूसरी पारी में रोहित शर्मा को आउट कर उन्होंने मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 और दूसरी पारी में 270 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम पहली पारी में 296 और दूसरी पारी में 234 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 163 रन बनाए और स्टीव स्मिथ ने 121 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में एलेक्स कैरी ने नाबाद 66 और मिचेल स्टार्क ने 41 रन बनाए। इन चारों बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed