फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SA20 and League Commissioner Graeme Smith on absence of Indian players in auction pool

SA20: एसए20 की नीलामी सूची में क्यों शामिल नहीं रहा भारतीयों का नाम? लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने दी जानकारी

Fri, 05 Sep 2025 08:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 05 Sep 2025 08:23 PM IST
सार

एसए20 की नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, सरुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, अंसारी मारौफ, महेश अहीर, निखिल जागा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गैलीपल्ली और अतुल यादव शामिल थे।

विज्ञापन
SA20 and League Commissioner Graeme Smith on absence of Indian players in auction pool
ग्रीम स्मिथ - फोटो : GRAEME Smith X

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 के आगामी सीजन के लिए विदेशी खिलाड़ियों में सूची में भारतीयों का नाम नहीं होने से हैरानी हुई थी। अब लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने इस बारे में जानकारी दी है कि किस कारण भारतीय खिलाड़ियों का नाम सूची में शामिल नहीं था। लीग के आगामी सत्र के लिए नौ सितंबर को जोहानिसबर्ग में होने वाली नीलामी की सूची में 241 विदेशी और 308 स्थानीय खिलाड़ी है। नीलामी में 25 विदेशी और दक्षिण अफ्रीका के 59 खिलाड़ियों की जगह के लिए बोली लगेगी।
विज्ञापन

इन भारतीयों ने कराया था पंजीकरण 
एसए20 की नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले भारतीय खिलाड़ियों में पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, सरुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, अंसारी मारौफ, महेश अहीर, निखिल जागा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गैलीपल्ली और अतुल यादव शामिल थे। इन में कोई भी खिलाड़ी हालांकि अंतिम सूची में जगह बनाने में विफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसए20 लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने कहा कि उपलब्धता को लेकर स्पष्टता की कमी के कारण आगामी सत्र के लिए विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी सूची में भारतीय खिलाड़ियों के नाम नहीं है। स्मिथ ने कहा, भारतीय खिलाड़ियों की स्थिति हमेशा अस्थिर होती है, यह इस पर निर्भर करता है कि कौन संन्यास ले रहा है और कौन उपलब्ध है। मुझे लगता है कि नीलामी की लंबी सूची में 13 या 14 भारतीय खिलाड़ी थे। 
विज्ञापन

विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता बीसीसीआई
बीसीसीआई आईपीएल की विशिष्टता बनाए रखने के लिए सक्रिय भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है। विदेशी लीग में खेलने के लिए खिलाड़ियों को पहले भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास और फिर बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना होता है। रविचंद्रन अश्विन भी इसी श्रेणी में आते हैं, लेकिन हाल में आईपीएल से संन्यास लेने वाले इस ऑफ स्पिनर ने इसी समय होने वाली यूएई की आईएलटी20 के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed