मुंबई ने आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में राजस्थान पर एकतरफा जीत हासिल की। मुंबई के गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आई राजस्थान की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने मुंबई को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में मुंबई ने 70 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला जीत लिया। इस जीत से मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद अभी भी बरकरार है। मुंबई की इस जीत में गेंदबाजों के अलावा ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने न सिर्फ तूफानी अर्धशतक जड़ा बल्कि विकेट के पीछे तीन शानदार कैच भी लपके... तो यह कहना गलत नहीं होगा कि राजस्थान को मुंबई ने नहीं बल्कि ईशान ने हराया। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...
PHOTOS में IPL: राजस्थान को मुंबई ने नहीं बल्कि ईशान ने हराया, ठोकी तूफानी फिफ्टी और लपके 3 कैच, तस्वीरों में देखें मैच का रोमांच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन