फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs LSG IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

RR vs LSG Playing 11: शीर्ष पर काबिज राजस्थान का सामना दूसरे स्थान पर मौजूद लखनऊ से, जानें संभावित प्लेइंग-11

Wed, 19 Apr 2023 11:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 11:07 AM IST
सार

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Playing 11 Prediction: राजस्थान की टीम चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। यह टीम इस मैच में जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंचना चाहेगी। वहीं, लखनऊ की कोशिश चौथी जीत हासिल करने की होगी। 

विज्ञापन
RR vs LSG IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 का 26वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच है। दोनों टीमों ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। अंक तालिका में राजस्थान की टीम पांच मैच में चार जीत के साथ शीर्ष पर है। वहीं, लखनऊ की टीम पांच मैच में तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होना तय है। हालांकि, आंकड़े पूरी तरह से राजस्थान के पक्ष में हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक दो मैच हुए हैं और दोनों मुकाबले राजस्थान ने जीते हैं। इस सीजन लखनऊ की कोशिश राजस्थान के खिलाफ पहली जीत हासिल करने की होगी। 
विज्ञापन


राजस्थान की टीम इस सीजन पहली बार अपने घरेलू मैदान में खेलेगी। इससे पहले यह टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड (गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम) में खेल चुकी है। लॉकडाउन से पहले यह टीम जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेली थी। हालांकि, इसके बाद से टीम में काफी बदलाव हुए हैं। ऐसे में राजस्थान के सामने हालातों के साथ सामंजस्य बैठाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

RR vs LSG IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
जयपुर की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। ऐसे में अश्विन और चहल की जोड़ी इस मैदान पर कारगर साबित हो सकती है। हालांकि, राजस्थान की तेज गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट के अलावा कोई गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाया है। इस मैदान पर संदीप शर्मा और जेसन होल्डर को परेशानी हो सकती है। हालांकि, राजस्थान के पास एडम जैम्पा के रूप में तीसरे स्पिन गेंदबाज का विकल्प भी है। 

डिकॉक को मौका मिलना मुश्किल
लखनऊ की टीम में क्विंटन डिकॉक ने इस सीजन कोई मैच नहीं खेला है। उनकी जगह काइल मेयर्स को मौका दिया जा रहा है। मेयर्स ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित भी किया है। ऐसे में इस मैच में भी डिकॉक को मौका मिलना मुश्किल है। इस टीम की स्पिन गेंदबाजी शानदार है। रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा के रूप में लोकेश राहुल के पास दो बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हैं। हालांकि, आवेश खान की फॉर्म उनके लिए चिंता का विषय होगी। जयपुर के मैदान पर मार्क वुड भी अच्छा कर सकते हैं। दोनों टीमों में बदलाव की संभावना बेहद कम है।

RR vs LSG IPL Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्सः केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स/क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

राजस्थान रॉयल्सः जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जैम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed