{"_id":"58e885774f1c1bbf7a5b43b9","slug":"royal-challengers-bengaluru-to-take-on-delhi-daredevils-on-8-april-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'चोटग्रस्त' बंगलूरू से टकराएंगे दिल्ली के डेयरडेविल्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'चोटग्रस्त' बंगलूरू से टकराएंगे दिल्ली के डेयरडेविल्स
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
शेन वाट्सम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-10 में शनिवार को दो मुकाबले होने हैं। पहले मैच में जहां पुणे सुपरजायंट का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा, वहीं दूसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना होगा रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से। आरसीबी अपना पहला मैच सनराइजर्स के हाथों गंवा चुकी है। ऐसे में अपने घरेलु मैदान में पहला मैच उनकी टीम के लिए बेहद अहम हो जाता है।
इस मैच में आरसीबी को कप्तान विराट कोहली के अलावा एबी डीविलियर्स और लोकेश राहुल के कमी भी खूब खलेगी। हालांकि, विराट और एबी के जल्द फिट होने की संभावना नजर आ रही ही। इसके अलावा टीम को युवा प्रतिभा सरफराज खान की कमी भी खलेगी, जो प्रैक्टिस के दौरान चोटिस हो गए थे। इस दौरान शेन वॉटसन टीम की कमान संभालेंगे, जो गेंद और बल्ले से संघर्ष करते नजर आए।
आरसीबी की पूरी बल्लेबाजी शेन वॉटसन और क्रिस गेल पर निर्भर करती है। मगर इन दोनों की फॉर्म 'चले तो चांद, वरना शाम तक' वाले हाल में ही है। गेंदबाजी की बात करें तो यहां भी टीम टायमल मिल्स और यजुवेंद्र चहल पर कुछ ज्यादा ही निर्भर करती है।

डेयरडेविल्स का हाल भी कुछ खास नहीं
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : IBTimes
कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली डेयरडेविल्स का भी है। पिछले 9 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों में शुमार दिलली का हौंसला पस्त पड़ा है। इस टीम को भी क्विंटन डि कॉक और जेपी ड्यूमिनी के बिना ही मैदान में उतरना है। श्रेयस अय्यर भी चिकनपॉक्स के चलते एक सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।
इसके अलावा दिल्ली के कप्तान जहीर खान की धार पर सवालियानिशान लगे है। हालांकि. दिल्ली के पास कार्लोस ब्राथवेट और कोरी एंडरसन जैसे दिग्गज मौजूद हैं। इसके अलावा टीम को ऋषभ पंत की कमी भी खूब खलेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू: शेन वॉटसन (कप्तान), क्रिस गेल, केदार जाधव, ट्रेविस हेड, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, टायमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, अनिकेत चौधरी, युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, हर्षल पटेल, एडम मिल्ने, इकबाल अब्दुल्लाह, सैम्युअल बद्री, अवनेश खान, तबरेज शम्सी, प्रवीण दूबे, बिली स्टेनलेक, विष्णु विनोद, विराट कोहली, एबी डीविलियर्स
दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, जयंत यादल, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, सीवी मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युष सिंह, मुरुगन अश्विन, आदित्य तरे, शशांक सिंह, अंकिन बावने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेले मैथ्यूज, कागिसो रबाडा, पैट कमिंस, क्रिस मॉरिस, सैम बिलिंग्स, कार्लोस ब्राथवेट