{"_id":"6829ea7d2bb186c446072fb6","slug":"ipl-2025-rr-vs-pbks-result-rajasthan-royals-vs-punjab-kings-key-highlights-analysis-points-table-update-2025-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RR vs PBKS: प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के करीब पंजाब किंग्स, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर; हरप्रीत बरार चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RR vs PBKS: प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के करीब पंजाब किंग्स, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर; हरप्रीत बरार चमके
Sun, 18 May 2025 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 18 May 2025 07:41 PM IST
सार
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन बनाए थे। राजस्थान ने जवाब में 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाए।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत कर लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन बनाए थे। राजस्थान ने जवाब में 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाए। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़े, लेकिन पंजाब की टीम गेंदबाजों के दम पर वापसी करने में सफल रही।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही पंजाब के 17 अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने के बेहद करीब पहुंच गई है। पंजाब ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं और उसे आठ में जीत मिली है, जबकि तीन मैच गंवाए और एक मैच बेनतीजा रहा है। पंजाब को अब प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए दो में से एक मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत है। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार अंतिम चार में पहुंचने के करीब है। दूसरी ओर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी राजस्थान की टीम की 13 मैचों में यह 10वां हार है और वह तालिका में नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यशस्वी-वैभव ने दिलाई शानदार शुरुआत
पंजाब के लिए इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर फील्डिंग करने नहीं उतरे और उन्हें सब आउट किया गया। उनकी अनुपस्थिति में मैच में शशांक सिंह ने कप्तानी संभाली। लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी और वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में ही 76 रनों की साझेदारी कर ली थी। हरप्रीत बरार ने वैभव को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 15 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भी यशस्वी नहीं रुके और उन्होंने 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, पचासा लगाने के बाद ही वह अपना विकेट गंवा बैठे और 25 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

यशस्वी और वैभव ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी और तीन ओवर में ही राजस्थान ने 50 रन का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद राजस्थान की लय गड़बड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। संजू सैमसन 20 रन और रियान पराग 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक जड़ा, लेकिन बीच के ओवर में धीमी बल्लेबाजी से राजस्थान का जरूरी नेट रन रेट बढ़ा गया जिससे बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा।
आखिरी ओवर में नहीं बन सके 22 रन
राजस्थान को आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी, लेकिन मार्को यानसेन ने पहले जुरेल को आउट किया जो 31 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने हसरंगा को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। यानसेन के पास हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। राजस्थान के लिए क्वेना मफाका दो गेंदों पर आठ रन और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम दुबे सात रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार ने तीन विकेट लिए, जबकि यानसेन और अजमातुल्लाह ओमरजई को दो-दो विकेट मिले।

वढेरा-शशांक ने जड़े अर्धशतक
इससे पहले, पंजाब किंग्स ने नेहाल वढेरा और शशांक सिंह के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स के सामने विशाल लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, नेहाल वढेरा ने पहले पारी को संभाला और 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उनके आउट होने के बाद शशांक सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे पंजाब का स्कोर 200 के पार पहुंचने में सफल रहा।

शुरुआती झटकों के बाद वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी निभाई। श्रेयस आउट हो गए, लेकिन वढेरा नहीं रुके। उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन आकाश मधवाल ने वढेरा को पवेलियन भेजा। वढेरा 37 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अंतिम ओवरों में शशांक ने अजमातुल्ला ओमरजई के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंदों पर 60 रन जोड़े और पंजाब को अच्छी स्थिति पर पहुंचाया।
शशांक की पारी ने डाला अंतर
पंजाब के लिए शशांक 30 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन और ओमरजई नौ गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30, प्रभसिमरन सिंह ने 10 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 और प्रियांश आर्या ने नौ रन का योगदान दिया, जबकि मिचेल ओवन खाता खोले बिना आउट हुए। राजस्थान की ओर से तुषार देशपांडे ने दो विकेट लिए, जबकि क्वेना मफाका, रियान पराग और आकाश मधवाल को एक-एक विकेट मिले।