फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma, Wriddhiman Saha, bumrah share pictures as Team India reaches Southampton ahead of WTC Final

WTC: 18 जून से शुरू होगा घमासान, साउथम्पटन पहुंचकर खिलाड़ियों ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 03 Jun 2021 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 03 Jun 2021 09:11 PM IST
सार

साउथम्पटन पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। बता दें कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल के मैदान पर 18 जून से खेला जाएगा।

विज्ञापन
Rohit Sharma, Wriddhiman Saha, bumrah share pictures as Team India reaches Southampton ahead of WTC Final
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत - फोटो : social media

विस्तार

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारतीय टीम गुरुवार को साउथम्पटन पहुंच चुकी है। भारतीय टीम यहां अगले 10 दिन तक क्वारंटीन में रहेगी, जिसमें से टीम को तीन दिनों तक होटल के अंदर कड़े क्वारंटीन में रहना है। हालांकि, उसके बाद खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने की इजाजत होगी। साउथम्पटन पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। बता दें कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल के मैदान पर 18 से 22 जून तक खेला जाना है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा और जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।

विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Wriddhiman Saha (@wriddhi)

 


चार अगस्त से शुरू होगी इंग्लैंड सीरीज
पृथकवास पूरा करने और इसके बाद कोविड-19 जांच के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली पुरुष टीम 18 जून से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इसके बाद टीम इंडिया नॉटिघंम में चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के सामने होगी।

भारत कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए 20 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचा है। पुरुष टीम के साथ महिला टीम भी आई है जो इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी-20 के अलावा एक टेस्ट मैच खेलेगी, जिसकी शुरूआत 16 जून से ब्रिस्टल में होगी। महिला टीम का दौरा 15 जुलाई को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed