टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। ऐसे में संदेह है कि वह टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले खेल पाएंगे या नहीं। इसके लिए वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में खूब पसीना बहा रहे हैं।
एनसीए में खूब पसीना बहा रहे हैं रोहित, हैमस्ट्रिंग के साथ वजन कम करने पर भी कर रहे हैं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीए में रोहित ना सिर्फ हैमस्ट्रिंग की चोट पर काम कर रहे हैं। साथ ही अपना वजन भी कम कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी किसी चोट से बचा जा सके। गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा चोट से उबरने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
चोट के बावजूद भी रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुछ मैच खेले थे। इसी चोट की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इसके बाद वह टेस्ट मैच के शुरुआती मुकाबलों से भी बाहर हो चुके हैं। मगर अभी भी उनके तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में खेलने पर संदेह है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'जबतक फिजियो से हरी झंडी नहीं मिल जाती तब तक कोई खिलाड़ी किसी कठिन टेस्ट से नहीं गुजर सकता। लेकिन अगर वह अपनी लोअर-बॉडी की चोट से उबर रहा है तो वह अपने अपर-बॉडी पर काम कर सकता है।'