{"_id":"6fccad8279b468ab0723933fda12b431","slug":"rohit-sharma-will-be-captain-of-mumbai-indians-team-in-ipl-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा बने रहेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा बने रहेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा आईपीएल-7 में भी मुबंई इंडियंस के कप्तान रहेंगे।
विज्ञापन
पिछले बार की आईपीएल चैंपियन और चैंपियंस लीग की दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों कप्तान रोहित शर्मा, श्रीलंकाई तूफान लसित मलिंगा, कैरेबियाई विध्वंसक कीरोन पोलार्ड, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और बल्लेबाज अंबाती रायडू को टूर्नामेंट के सातवें संस्करण के लिए बरकरार रखा है।
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने एक बयान में इन पांच खिलाड़ियों को बरकरार रखने की जानकारी देते हुए बताया कि ये पांच धुरंधर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस को मिली सफलता की धुरी थे और हमने इन्हें अगले संस्करण के लिए बरकरार रखा है।
विज्ञापन
नीता अंबानी ने कहा कि ये पांचों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की भावना को दर्शाते हैं और अपने आप में मैच विजेता खिलाड़ी हैं। अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रख मुंबई इंडियंस एक मजबूत और संतुलित टीम बनाना चाहती है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-6 में खिताब जीतने के बाद चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट में भी खिताब पर कब्जा किया था।
मुंबई के पांच खिलाड़ी बरकरार रखने के बाद उसके पास 12 फरवरी की नीलामी में अब एक राइट टू मैच कार्ड रह जाएगा। पांच खिलाड़ी बरकरार रखने से मुंबई के कुल पर्स से 39 करोड़ रुपए कट जाएंगे और उसके पास शेष टीम खरीदने के लिए 21 करोड़ रुपए रह जाएंगे।