फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma to receive Khel Ratna along with Vinesh Phogat, Manika Batra

रोहित शर्मा खेल रत्न के लिए नामांकित, यह सम्मान पाने वाले होंगे चौथे क्रिकेटर, इन एथलीट्स का भी नाम

Wed, 19 Aug 2020 07:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Aug 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma to receive Khel Ratna along with Vinesh Phogat, Manika Batra
श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी के दौरान रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
क्रिकेटर रोहित शर्मा को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकित किया गया है। अगर उन्हें यह अवॉर्ड मिलता है तो सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली के बाद रोहित यह सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर बनेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया सूत्रों की माने तो रोहित शर्मा के साथ पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है। 
विज्ञापन


इस आधार पर हुआ चयन
राष्ट्रीय पुरस्कार समिति ने जब रोहित शर्मा के नाम को आगे बढ़ाया तो उसका आधार निश्चित तौर पर हिटमैन का 2019 विश्व कप में शानदार खेल रहा होगा। मुंबई के इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में रिकॉर्ड पांच शतक के साथ 648 रन बनाए थे। वहीं, विनेश फोगाट ने 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वह टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वालीं एकमात्र भारतीय महिला पहलवान भी हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए 12 सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार को द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामों की सिफारिश की थी, जबकि मंगलवार को समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के नामों को भी पक्का किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर भारतीय पिस्टल टीम के मुख्य कोच जसपाल राणा को ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले सौरभ चौधरी और मनु भाकर के लिए इस साल का द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा। राणा को बीते वर्ष अवॉर्ड नहीं मिलने पर काफी विवाद हुआ था और मामला अदालत तक पहुंचा था। राणा के साथ डेविस कप टीम के कप्तान, कोच रहे 91 साल के नरेश कुमार और पूर्व हॉकी कप्तान और जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे हैं। जूड फीलिक्स की सिफारिश भी द्रोणाचार्य के लिए की गई है। पिछले साल अनदेखी के बाद द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए जसपाल राणा के नाम की अनुशंसा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed