{"_id":"641727de8f909e3a8004eb65","slug":"rohit-sharma-spoke-about-team-india-batsmen-mitchell-starc-marsh-travis-head-after-defeat-vs-australia-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 117 रन पर सिमटी तो भड़के रोहित शर्मा, बल्लेबाजों को बताया कसूरवार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 117 रन पर सिमटी तो भड़के रोहित शर्मा, बल्लेबाजों को बताया कसूरवार
Sun, 19 Mar 2023 08:48 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम

Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:48 PM IST
सार
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन पर सिमट गई। जवाब में कंगारू टीम ने 11 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली और अक्षर पटेल ही 25 रन के आंकड़े को पार कर पाए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशाखापट्टनम में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों के प्रदर्शन से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा यह विकेट 10 विकेट से हार वाली नहीं थी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन पर सिमट गई। जवाब में कंगारू टीम ने 11 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली और अक्षर पटेल ही 25 रन के आंकड़े को पार कर पाए।
जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों को इस पिच पर अपने विकेट गंवाए हैं उस पर रोहित शर्मा ने अफसोस जताया है। उन्होंने बल्लेबाजों को ही इस हार का कसूरवार बताया है। भारतीय कप्तान के मुताबिक, अगर नियमित अंतराल पर विकेट नहीं गिरते तो ज्यादा रन बन सकते थे। लगातार विकेट गिरने से ही टीम इंडिया मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई।

रोहित ने क्या-क्या कहा?
रोहित ने बताया कि कैसे शुभमन गिल और उनके आउट होने से मेजबान टीम शुरुआती ओवरों में मुश्किल में आ गई। भारतीय कप्तान ने कहा, ''यदि आप मैच हारते हैं तो वह काफी निराशाजनक होता है। हमने बल्ले से मेहनत नहीं की। बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बनाए। यह 117 रन वाली पिच नहीं थी। हमने लगातार विकेट गंवाए और इससे हमें वह रन नहीं मिल रहे थे जो हम चाहते थे।''
रोहित ने आगे कहा, ''हमने शुभमन का विकेट पहले ओवर में गंवा दिया। इसके बाद मैंने और विराट ने तेजी से 30-35 रन बना लिए, लेकिन फिर मैंने अपना विकेट खो दिया। इसके बाद हमने लगातार दो विकेट गंवा दिए। इससे हम बैक फुट पर आ गए। उस स्थिति से वापस आना हमेशा कठिन होता है।"

भारतीय कप्तान ने की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तारीफ
रोहित ने मिचेल स्टार्क के साथ-साथ ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी की भी प्रशंसा की। मार्श और हेड की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 10 विकेट से आसान जीत दिलाई। रोहित ने कहा, ''आज का दिन हमारे लिए नहीं था। स्टार्क एक स्तरीय गेंदबाज हैं। वह नई गेंद से ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा कर रहे हैं। वह अपनी ताकत के हिसाब से गेंदबाजी करते रहे। नई गेंद को स्विंग कराया।''
रोहित ने इसके बाद कहा, ''जब पावर हिटिंग की बात आती है तो मार्श को शीर्ष खिलाड़ियों में से एक होना चाहिए। वह हर बार ऐसा करने के लिए खुद को तैयार करते हैं। जब पावर हिटिंग की बात आती है तो निश्चित तौर पर शीर्ष तीन और चार में उनका नाम होता है।''