फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma scolds Sarfaraz Khan For not wearing helmet at silly point in IND vs ENG 4th Test, Watch Video

IND vs ENG VIDEO: 'हीरो नहीं बनने का', बिना हेल्मेट के फील्डिंग के लिए आए सरफराज तो रोहित ने लगाई क्लास, देखें

Mon, 26 Feb 2024 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Feb 2024 09:27 AM IST
सार

इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज शोएब बशीर क्रीज पर थे और ऐसे में रोहित चाहते थे कि सरफराज बल्लेबाज पर दबाव बनाने के लिए सिली पॉइंट पर फील्डिंग करें। हालांकि, सरफराज बिना हेल्मेट लगाए फील्डिंग करने पहुंचे।

विज्ञापन
Rohit Sharma scolds Sarfaraz Khan For not wearing helmet at silly point in IND vs ENG 4th Test, Watch Video
रोहित ने सरफराज को कही यह बात - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी का अंदाज निराला है। वह मैदान पर कभी किसी खिलाड़ी को मजाकिया अंदाज में तंज कसते नजर आते हैं तो कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को मजाकिया अंदाज में जवाब देते दिखते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी के समय युवा सरफराज खान को भी डांट लगाई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

दरअसल, रांची में गेंद काफी टर्न हो रही थी। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सिली पॉइंट लगाने का फैसला किया। सरफराज पिछले दो टेस्ट से या तो शॉर्ट पर या सिली पॉइंट पर फील्डिंग करते दिखे हैं। रविवार को रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी युवा सरफराज खान को सिली पॉइंट पर ही लगाया गया। वह बिना हेलमेट के बल्लेबाज के पास जाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Sharma scolds Sarfaraz Khan For not wearing helmet at silly point in IND vs ENG 4th Test, Watch Video
सरफराज को हेलमेट पहनने की नसीहत देते रोहित - फोटो : BCCI
उस वक्त इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज शोएब बशीर क्रीज पर थे और ऐसे में रोहित चाहते थे कि सरफराज बल्लेबाज पर दबाव बनाने के लिए सिली पॉइंट पर फील्डिंग करें। हालांकि, सरफराज बिना हेलमेट लगाए फील्डिंग करने पहुंचे। रोहित ने तुरंत कहा कि वह बिना हेलमेट के इतनी खतरनाक स्थिति में फील्डिंग नहीं कर सकते। उनकी आवाज स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। रोहित कहते हुए सुनाई देते हैं- 'ऐ भाई, हीरो नहीं बनने का'। इसके बाद 12वां खिलाड़ी मैदान पर आता है और सरफराज को हेलमेट देता है।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की पहली पारी तीसरे दिन 307 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त मिली थी। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में अश्विन और कुलदीप के आगे घुटने टेक दिए और 145 रन पर सिमट गई। जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। वहीं, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके। बेन डकेट 15 रन, जो रूट 11 रन, जॉनी बेयरस्टो 30 रन, कप्तान बेन स्टोक्स चार रन, बेन फोक्स 17 रन, टॉम हार्टले सात रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने 35वीं बार टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed