इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद अब भारतीय टीम के लिए दूसरे टेस्ट में वापसी करना जरूरी हो गया है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दावेदार बने रहने के लिए टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि इसके लिए उसे अपने स्टार खिलाड़ियों से अधिक उम्मीदें होंगी।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
कप्तान विराट कोहली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके श्रेष्ठ खिलाड़ियों का फॉर्म है और वे चाहेंगे कि रोहित शर्मा जैसे प्रमुख खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में अपनी लय हासिल करें। बात करें टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के फॉर्म की तो वह पिछले कुछ समय से बेहद निराशाजनक रहा है।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टेस्ट की दोनों पारियों में फेल रहे। वे ऑस्ट्रेलिया में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और वहां सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए थे। ऐसे में अब अगर टीम इंडिया को बाकी के मैचों में जीत हासिल करनी है तो रोहित शर्मा का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें हिटमैन के पिछले प्रदर्शनों की तो 2019 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे थे। उस मैच में उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए थे। इसके बाद उन्होंने रांची में सीरीज के तीसरे मैच में 212 रनों की पारी खेली थी। रोहित ने इसके बाद खेले गए टेस्ट मैचों में 6, 21, 26, 52, 44, 7 और अब 6 और 12 रन बनाए हैं।
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि रोहित का टेस्ट करियर अभी तक शानदार रहा है, उन्होंने 34 मैचों की 57 पारियों में 45 की औसत से 2270 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक, 11 अर्धशतक और एक दोहरा शतक भी लगाया है।