फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma On England Test Series Manchester test fifth test says, We Have Won 2-1

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट को लेकर रोहित शर्मा ने सुनाया फैसला, कही ये बड़ी बात

Mon, 04 Oct 2021 08:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Oct 2021 08:53 PM IST
सार

रोहित ने इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट में 52 से ज्यादा की औसत से 368 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है।

विज्ञापन
Rohit Sharma On England Test Series Manchester test fifth test says, We Have Won 2-1
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही मे हुई टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच को कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था। मैनचेस्टर में होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे थी। मुकाबला रद्द होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दावा किया कि भारतीय टीम के मैच नहीं खेलने पर इसका विजेता इंग्लिश टीम ही है। 
विज्ञापन


हालांकि, बाद में इस पर विवाद होने पर उन्हें अपना बयान वापस लेना पड़ा। बाद में कहा गया कि मैनचेस्टर टेस्ट का फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर करेगी। अब तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है, लेकिन टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि इस सीरीज का विजेता टीम इंडिया ही है।
विज्ञापन



 

मेरी नजर में हमने जीती सीरीज: रोहित
रोहित ने एक खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे नहीं पता कि आधिकारिक रूप से क्या फैसला रहेगा, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया और मेरी नजर में हमने 2-1 से सीरीज जीती है। हालांकि, अभी फाइनल नतीजा नहीं आया है। यह बीसीसीआई, आईसीसी और ईसीबी तय करेंगे। मुझे नहीं पता कि हम एक और टेस्ट खेलेंगे या सीरीज का फैसला चार मैचों के आधार पर होगा, लेकिन हम विजेता हैं।

कोरोना के कारण रद्द हुआ था मैनचेस्टर टेस्ट
मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ के तीन अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट को खेलने से इनकार कर दिया था। इसी वजह से मैच को रद्द करना पड़ा था।

रोहित के लिए शानदार रहा था इंग्लैंड दौरा
रोहित ने इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट में 52 से ज्यादा की औसत से 368 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। रोहित ने चौथे टेस्ट में शतक लगाया था और यह इंग्लिश जमीन पर उनका पहला शतक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed