{"_id":"6507d6c168d45bd2f80f4c4f","slug":"rohit-sharma-led-team-india-arrive-in-mumbai-after-historic-asia-cup-2023-victory-watch-video-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup Video: आठवीं बार एशिया कप जीतने के बाद मुंबई लौटे भारतीय खिलाड़ी, एयरपोर्ट का वीडियो आया सामने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup Video: आठवीं बार एशिया कप जीतने के बाद मुंबई लौटे भारतीय खिलाड़ी, एयरपोर्ट का वीडियो आया सामने
Mon, 18 Sep 2023 10:19 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:19 AM IST
सार
विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें मुंबई के कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीम इंडिया ने रविवार को कोलंबो में एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर अपनी आठवीं एशिया कप खिताबी जीत हासिल की। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के तूफानी स्पैल के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन की अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से भारत ने पांच साल बाद एशिया कप जीता। तीन घंटे से भी कम समय में मैच खत्म करने के बाद खिलाड़ी सोमवार तड़के भारत लौट आए। अब उनके पास अक्तूबर में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज खेलने से पहले आराम करने के लिए कुछ समय होगा। भारतीय टीम को 22 सितंबर से अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें मुंबई के कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें मुंबई के कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
#WATCH | Team India arrived at Mumbai's Kalina Airport after winning the #AsiaCup2023 finals against Sri Lanka.
विज्ञापन विज्ञापन
India beat Sri Lanka in the Asia Cup final by 10 wickets.
(Visuals from earlier today) pic.twitter.com/hN8rX0GTnM— ANI (@ANI) September 18, 2023
मैच की बात करें तो श्रीलंका के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। कुसल मेंडिस 17 रन और दुशन हेमंथा 13 रन बना सके। पांच श्रीलंकाई बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका और मथीशा पथिराना शामिल हैं। पथुम निसांका दो रन, धनंजय डिसिल्वा चार रन, दुनिथ वेलालगे आठ रन और प्रमोद मदुशन एक रन बना सके। सिराज ने मैच में कहर बरपाया। उन्होंने चौथे ओवर में चार विकेट झटके।
चौथे ओवर में सिराज का जलवा
सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया।
उन्होंने फिर छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए।

सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। पाकिस्तान और भारत, दोनों ने इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों द्वारा एक पारी में सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। कुलदीप को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मोहम्मद सिराज को फाइनल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।