{"_id":"6778f74ceb47568ae00de814","slug":"rohit-sharma-has-commented-on-the-jasprit-bumrah-sam-konstas-feud-on-first-day-of-sydney-test-match-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'बोल बच्चन करना शोभा नहीं देता', सिडनी टेस्ट के दौरान कोंस्टास-बुमराह विवाद पर रोहित ने दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'बोल बच्चन करना शोभा नहीं देता', सिडनी टेस्ट के दौरान कोंस्टास-बुमराह विवाद पर रोहित ने दिया बयान
Sat, 04 Jan 2025 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:25 PM IST
सार
बुमराह और कोंस्टास के बीच प्रतिद्वंद्विता मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट से ही नजर आई जब ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज ने बुमराह के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। वहीं, दूसरी पारी में बुमराह ने कोंस्टास को बोल्ड किया था।
विज्ञापन
बुमराह और रोहित
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन सैम कोंस्टास और जसप्रीत बुमराह के बीच हुए विवाद पर अपनी राय रखी। रोहित ने कहा कि बिना किसी कारण उलझना खिलाड़ियों को शोभा नहीं देता। बुमराह और कोंस्टास के बीच प्रतिद्वंद्विता मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट से ही नजर आई जब ऑस्ट्रेलिया के इस युवा बल्लेबाज ने बुमराह के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। वहीं, दूसरी पारी में बुमराह ने कोंस्टास को बोल्ड किया था।
विज्ञापन
इस तरह हुआ था विवाद
मैच के दौरान माहौल उस वक्त गर्म हो गया था जब ऑस्ट्रेलिया पारी के तीसरे ओवर में बुमराह पांचवीं गेंद फेंकने के लिए रन अप ले रहे थे, लेकिन उन्होंने देखा कि ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं है। इस पर बुमराह ने नाराजगी व्यक्त की और ख्वाजा से कुछ कहते दिखाई दिए। उसी वक्त नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कोंस्टास बुमराह की तरफ देखकर कुछ बड़बड़ाने लगे, इससे बुमराह काफी गुस्से में कुछ कहते हुए कोंस्टास के पास जाने लगे। हालांकि, अंपायर ने बीच बचाव किया और कोंस्टास को बुमराह के पास नहीं आने दिया। कोंस्टास और बुमराह के बीच बहस होते देख दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने लगे और माहौल देखते-देखते गर्म हो गया था।

रोहित ने किया साथी खिलाड़ियों का बचाव
रोहित ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का ध्यान सिर्फ अपना काम करने पर केंद्रित रहता है। रोहित ने पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से कहा, जब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शांत रहते हैं, हमारे खिलाड़ी भी तब तक शांत रहते हैं। अगर आप उन्हें छेड़ेंगे तो सभी लोग शांत नहीं रह सकते हैं। क्रिकेट खेलो, ये फालतू की चीज बोल बच्चन करना शोभा नहीं देता। हमारे खिलाड़ी क्लासी हैं और हमारा ध्यान बस अपना काम पूरा करने पर केंद्रित रहता है।

रोहित ने बुमराह की जमकर की तारीफ
इस चर्चा के दौरान रोहित ने बुमराह की जमकर तारीफ भी की। मालूम हो कि रोहित के बाहर बैठने पर बुमराह ही इस मैच में टीम की कमान संभाल रहे हैं। बुमराह के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, उन्हें गेम का अच्छा आइडिया है। अपनी गेंदबाजी से जैसे वह दूसरे लोगों के लिए उदाहरण सेट करते हैं, वो क्लास है। गेम को समझते हैं और हमेशा टीम को आगे रखते हैं। मैं उन्हें पिछले 11 साल से देख रहा हूं। 2013 में पहली बार मैंने देखा था उनको। उनका भी जो ग्राफ ऊपर गया है, वह अपने आप में एक उदाहरण है। अपनी गेंद को लेकर, अपनी सोच को लेकर, जिस तरह से वह गेंदबाजी करते हैं, पूरी दुनिया देख रही है। वह हमारी मजबूती हैं, इसमें कोई शक नहीं है।