{"_id":"644e5130c44ee57b4701f599","slug":"rohit-sharma-birthday-yuzvendra-chahal-stole-ritika-sajdeh-caption-see-dhanashree-s-reaction-ipl-2023-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma Birthday: चहल ने रितिका का कैप्शन चुराया, रोहित को ऐसे किया बर्थडे विश, देखें धनश्री का रिएक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma Birthday: चहल ने रितिका का कैप्शन चुराया, रोहित को ऐसे किया बर्थडे विश, देखें धनश्री का रिएक्शन
Sun, 30 Apr 2023 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 30 Apr 2023 04:59 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल का रोहित के लिए पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिये रितिका पर चुटकी ली है।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा के बर्थडे पर पोस्ट किया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज 36 साल के हो गए। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने अब तक अपनी बैटिंग से पूरी दुनिया को खूब एंटरटेन किया है। आज उनके 36वें जन्मदिन के अवसर पर फैंस और साथी क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश किया। हालांकि, इस बीच एक बर्थडे विश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल का रोहित के लिए पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रोहित और चहल के बीच गहरी दोस्ती है और ऑन-फील्ड भी वह अपनी दोस्ती को जगजाहिर करते रहते हैं।
विज्ञापन
चहल ने रोहित के लिए पोस्ट करते हुए लिखा- पुरी दुनिया में मेरे सबसे प्यारे भाई को हैप्पी बर्थडे। मेरे गाइडिंग लाइट, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और वह इंसान जो मुझे पुरी दुनिया में सबसे ज्यादा हंसाता है, उसे हैप्पी बर्थडे। हैप्पी बर्थडे रोहिता शर्मा...सीसी:- रितिका भाभी।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, रोहित की पत्नी रितिका ने भी उनके लिए कुछ ऐसा ही पोस्ट किया था। रितिका ने रोहित और समायरा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था- पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे गाइडिंग लाइट, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, वह व्यक्ति जो मुझे दुनिया में किसी और से ज्यादा हंसाता है और मेरे ट्रैवल पार्टनर, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।
View this post on Instagram
इसके बाद युजवेंद्र चहल ने इसी पोस्ट के शब्दों को एडिट कर शेयर कर दिया और रितिका पर चुटकी ली। चहल के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रितिका ने लिखा- आप मेरे पति को पहले ही चुरा चुके हैं, इसलिए आप अब मेरे कैप्शन को भी चुरा सकते हैं। इस कमेंट पर धनश्री ने भी रिएक्ट किया और खूब हंसने वाला इमोजी बनाया। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2007 में किया था। पहले वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे, लेकिन 2013 चैंपियंस ट्रॉफी ने उनकी किस्मत बदल दी। उन्हें शिखर धवन के साथ ओपनिंग का मौका मिला और पांच मैचों में 35.40 की औसत से 177 रन बनाए।
रोहित वनडे में मौजूदा समय के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक हैं। अब तक उन्होंने 243 वनडे में 48.63 की औसत से 9825 रन हैं। उनके नाम 30 शतक और 48 अर्धशतक हैं। 264 रन वनडे में उनका बेस्ट स्कोर है। यह वनडे क्रिकेट में भी किसी बल्लेबाज का बेस्ट स्कोर है। रोहित वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले भी इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 15वें नंबर पर हैं, वहीं, भारतीयों में वह छठे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा रन वनडे में महेंद्र सिंह धोनी (10,599 रन), राहुल द्रविड़ (10,768 रन), सौरव गांगुली (11,221 रन), विराट कोहली (12,898 रन) और सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) हैं।