फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma asks funny questions to Rishabh Pant in funny interview

VIDEO: ऋषभ पंत ने फिर जीता दिल, जब रोहित ने पूछा- विकेट के पीछे इतना हल्ला क्यों करते हो?

Sat, 06 Mar 2021 12:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 06 Mar 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma asks funny questions to Rishabh Pant in funny interview
ऋषभ पंत और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बेखौफ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले ऋषभ पंत अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। विकेटकीपिंग करते वक्त वह अजीबोगरीब आवाज से विरोधी बल्लेबाज को दुविधा में डालने के साथ-साथ साथी खिलाड़ियों का भी मनोरंजन करते रहते हैं। साल 2021 में शानदार फॉर्म में चल रहे इस खब्बू बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक ठोका।

विज्ञापन


मुश्किल परिस्थितियों में आई इस धमाकेदार पारी के बाद वाशिंगटन सुंदर भी जोश में आए, हालांकि मैच के तीसरे दिन यानी आज वह अपने शतक से चूक गए। महज पांच गेंद के भीतर अंतिम तीन बल्लेबाज आउट हुए। भारतीय पारी 365 रन पर सिमट गई और वह 96 रन पर नाबाद खड़े-खड़े देखते रहे। बहरहाल हम वापस ऋषभ पंत पर आते हैं। दरअसल, कल के खेल के बाद उनसे और सुंदर से रोहित शर्मा बातचीत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


बीसीसीआई डॉट टीवी पर अपलोड इस वीडियो में रोहित ने पूछा कि विकेट के पीछे आप बहुत बात करते हो, ऐसा लोग कहते हैं, इसके पीछे वजह क्या है? इस पर पंत के जवाब ने फैंस का दिल फिर जीत लिया। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ अपना खेल एन्जॉय करता हूं। ऐसा करने से टीम भी उत्साहित और ऊर्जा से भरी रहती है। मैं चाहता हूं कि टीम की किसी तरीके से मदद हो जाए, बस यही दिमाग में चलता रहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के मौजूदा हाल की बात करें तो इंग्लैंड की पहली पारी 205 रन पर सिमटी थी। जवाब में भारतीय टीम ने 365 रन बनाए। ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 101 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 96 रन का योगदान किया। अब इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं और वह भारत से 154 रन पीछे है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed