फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Roger Binny and Laxman will talk to Harmanpreet KAUR BCCI will not appeal against the ban

Harmanpreet Kaur: रोजर बिन्नी और लक्ष्मण करेंगे हरमनप्रीत से बात, प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं करेगा BCCI

Fri, 28 Jul 2023 01:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 28 Jul 2023 01:03 PM IST
सार

आईसीसी ने दो अलग-अलग मामलों में हरमनप्रीत को दोषी पाया और उन पर दो मैच का बैन लगाया गया था। आईसीसी आचार संहिता के दो अलग-अलग उल्लंघनों के बाद उन्हें अगले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Roger Binny and Laxman will talk to Harmanpreet KAUR BCCI will not appeal against the ban
Harmanpreet Kaur - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश में अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर करना हरमनप्रीत कौर को काफी महंगा पड़ा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा अब बीसीसीआई उनके आक्रामक व्यवहार के लिए उनसे बात भी करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी मिली है। दोनों हरमनप्रीत से इस बारे में विस्तार से बात करेंगे। इस बारे में बोर्ड के सचिव जय शाह ने गुरुवार को जानकारी दी।
विज्ञापन


हरमनप्रीत पर आईसीसी ने दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है। बीसीसीआई के पास इस सजा के खिलाफ अपील करने का अवसर है, लेकिन बोर्ड ने अपील नहीं करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने उस टाई मैच में आउट होने के बाद न सिर्फ स्टंप तोड़ दिए थे, बल्कि अंपायरों पर भी भड़ास निकाली थी।
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने मानी थी गलती
आईसीसी ने दो अलग-अलग मामलों में हरमनप्रीत को दोषी पाया और उन पर दो मैच का बैन लगाया गया था। आईसीसी आचार संहिता के दो अलग-अलग उल्लंघनों के बाद उन्हें अगले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया। आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि हरमनप्रीत ने अपराध स्वीकार कर लिया था। आईसीसी ने कहा था, "भारतीय कप्तान ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के अख्तर अहमद द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों पर सहमति व्यक्त की। परिणामस्वरूप, औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी और दंड तुरंत लागू किया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
ढाका में शनिवार (22 जुलाई) को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 139 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। यास्तिका भाटिया पांच और शेफाली वर्मा चार रन बनाकर आउट हुए। स्मृति मंधाना ने 59 रन से बनाए थे। मंधाना के आउट होने के बाद हरलीन देओल का साथ देने के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं, लेकिन वह ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकीं। हरमनप्रीत 14 रन बनाकर नाहिदा अख्तर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं


34वें ओवर में नाहिदा की चौथी गेंद पर हरमनप्रीत ने स्वीप लगाने का प्रयास किया। वह शॉट मिस कर गईं। गेंदबाज और साथी खिलाड़ियों ने आउट की अपील की तो अंपायर ने हरमनप्रीत के खिलाफ फैसला दिया। आउट दिए जाने के बाद वह नाराज हो गईं। उन्होंने गुस्से में स्टंप पर बल्ला मार दिया और पवेलियन जाते-जाते अंपायर को इशारों में बताया कि गेंद पहले बल्ले से लगी थी। इसके अलावा हरमनप्रीत ने दर्शकों को अंगूठा भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed