{"_id":"67f40c4b197b7d83e403b007","slug":"rishabh-pant-says-ashish-nehra-advice-helped-him-rebuild-after-life-threatening-car-crash-ipl-2025-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: ऋषभ पंत ने किया खुलासा, बताया इस पूर्व भारतीय गेंदबाज की सलाह ने दुर्घटना से उबरने में की मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: ऋषभ पंत ने किया खुलासा, बताया इस पूर्व भारतीय गेंदबाज की सलाह ने दुर्घटना से उबरने में की मदद
Mon, 07 Apr 2025 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:03 PM IST
सार
पंत 30 दिसंबर, 2022 की रात को दिल्ली-देहरादून मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हुए थे। उन्होंने पिछले साल आईपीएल के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और फिर अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी की थी।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भयावह कार दुर्घटना से बचने के बाद आशीष नेहरा के मार्गदर्शन और प्रभाव को स्वीकार करते हुए सोमवार को कहा कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज की खुश रहने की सलाह ने मुश्किल दौर में उनकी काफी मदद की। पंत 30 दिसंबर, 2022 की रात को दिल्ली-देहरादून मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हुए थे।
विज्ञापन
लखनऊ की कप्तानी कर रहे हैं पंत
पंत आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं और लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। पंत को लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंत का बल्ला इस आईपीएल सीजन अब तक नहीं चला है। लखनऊ का सामना मंगलवार को ईडेन गार्डेंस पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होना है।
ये भी पढ़ें: MI vs RCB: हार्दिक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

2022 में दुर्घटना का शिकार हुए थे पंत
पंत की कार में आग लग गई थी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। इससे उबरने के लिए उन्हें कई सर्जरी की जरूरत पड़ी थी। पंत ने कहा कि वो मेरे क्लब में मेरे सीनियर साथी रहे हैं। उन्होंने मुझे देखा तो मेरे पास आए और बोले मुझे भी बहुत चोट लगी हैं आप बस यह कर सकते हैं कि अपने को खुश रख सकते हैं। वो चीज करो जिससे आपको खुशी मिलती है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह सलाह वास्तव में मेरे लिए बहुत उपयोगी रही और इसने मुझे अपनी चोट से उबरने में काफी मदद की।

पंत को सर्जरी के बाद एक साल के कड़े रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा। उन्होंने पिछले साल आईपीएल के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की और फिर अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 विश्व कप में अपनी अंतरराष्ट्रीय वापसी की थी। पंत टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह मिली थी।