फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant Lifts Weights With Ease, Shows Massive Progress In Road To Recovery

Video: जिम में आसानी से भारी वजन उठा रहे ऋषभ पंत, विश्व कप से पहले मैदान पर वापस लौटने की उम्मीद

Fri, 21 Jul 2023 09:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 09:21 AM IST
सार

कार हादसे के बाद कई सर्जरी कराने वाले ऋषभ पंत पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हालांकि, एक क्रिकेटर होने के नाते उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना है। पंत यही कर रहे हैं और जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Rishabh Pant Lifts Weights With Ease, Shows Massive Progress In Road To Recovery
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अच्छी खबर दी है। पिछले साल कार हादसे में घायल होने के बाद पंत ने कई सर्जरी कराई और अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वह खुद को मैच के लिए फिट बनाने में जुटे हुए हैं और जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भारी वजह आसानी के साथ उठा रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद पंत के जल्द ही मैदान में लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। 
विज्ञापन


वनडे विश्व कप की शुरुआत अक्तूबर के महीने में होगी और ऋषभ पंत इससे पहले ही क्रिकेट के मैदान पर लौट सकते हैं। हालांकि, फिट होने के बाद लय हासिल करने में पंत को समय लगेगा और भारतीय टीम में वापस आने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी। पंत को टीम इंडिया में फिर से अपनी जगह पक्की करने में कई महीने लग सकते हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

विज्ञापन
विज्ञापन


पंत पिछले साल दिसंबर के महीने में दिल्ली से रूड़की की यात्रा के दौरान एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हुए थे। वह आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में खेले थे। इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि, वह कार हादसे में लगी चोट से तेजी से उबर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को अपनी सेहत के बारे में अपडेट देते रहते हैं। गुरुवार को पंत ने अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें आसानी से वजन उठाते देखा जा सकता है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आपको वह मिलता है जिसके लिए आप मेहनत करते हैं, वह नहीं जो आप चाहते हैं।'


इस महीने की शुरुआत में, निदेशक श्याम शर्मा और हरीश सिंगला के नेतृत्व में दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) समिति ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से मुलाकात की। पंत फिलहाल एनसीए बेंगलुरु में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने प्रशंसकों को अपने ठीक होने के बारे में अपडेट देते रहे हैं, जिसमें वह जिम जाते, बिना किसी सहारे के चलते और अपने साथियों के साथ अपने सामान्य हर्षोल्लास भरे अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

पंत ने चोट से अपनी वापसी के दौरान जबरदस्त दृढ़ता और दृढ़ संकल्प दिखाया है। उनके प्रशंसक उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं, उम्मीद कर रहे हैं कि वह उनका मनोरंजन करने के लिए जल्द ही मैदान पर लौटेंगे। श्याम शर्मा ने कहा कि पंत ठीक हो रहे हैं और उम्मीद जताई कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करेंगे। श्याम ने बताया, "उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है और अब वह काफी बेहतर हैं। उनकी वापसी को लेकर एक बड़ा सवाल है क्योंकि इसमें समय लगता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापस आएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed