{"_id":"60080b9d8ebc3e32ea4efd26","slug":"rishabh-pant-gets-reward-for-his-performance-against-australia-jsw-sports-signed-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, इस बड़ी कंपनी ने किया करार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, इस बड़ी कंपनी ने किया करार
Wed, 20 Jan 2021 04:23 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 20 Jan 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच में शानदार पारी खेलने वाले ऋषभ पंत को अब इसका इनाम भी मिलने लगा है। भारतीय जीत के नायक रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने कई साल का करार किया है। इसके तहत यह कंपनी इस क्रिकेटर के व्यावसायिक और विपणन अधिकारों को देखेगी। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने बुधवार को पंत के साथ अनुबंध करने की घोषणा की। इससे पहले पंत कार्नरस्टोन स्पोर्ट एंड इंटरटेनमेंट प्रा.लि। से जुड़े थे।
विज्ञापन
बता दें कि जेएसडब्ल्यूए स्पोर्ट्स अधिकतर ओलंपिक खेलों, फुटबॉल और कबड्डी से जुड़े खिलाड़ियों का काम देखता रहा है। इनमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और एक अन्य स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
बात करें पंत की तो चौथी पारी में उनके द्वारा बनाए गए नाबाद 89 रनों की मदद से भारत ने मंगलवार को 328 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट में तीन विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी अपने पास बरकरार रखी।