फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rishabh pant breaks the 23 years old record of sachin tendulkar as a youngest captain

रणजी ट्रॉफी फाइनल में ऋषभ पंत ने तोड़ा सचिन का 23 साल पुराना रिकॉर्ड

Sat, 30 Dec 2017 11:48 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला Updated Sat, 30 Dec 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
rishabh pant breaks the 23 years old record of sachin tendulkar as a youngest captain
ऋषभ पंत
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दिल्ली और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। ऋषभ पंत ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में कप्तान के तौर पर उतरते ही सचिन तेंदुलकर का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


पंत रणजी ट्रॉफी फाइनल में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले कप्तान बन गए हैं। ऋषभ पंत की मौजूदा उम्र 20 साल 86 दिन है। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 1994-1995 में महज 21 साल और 337 दिन की उम्र में मुंबई के लिए कप्तानी की थी। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- विदर्भ ने रचा इतिहास, पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंची, ये बना 'हीरो'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें सचिन तेंदुलकर अब भी सबसे कम उम्र में रणजी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं। सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ऋषभ पंत की टीम दिल्ली को विदर्भ के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। कप्तान के तौर पर तो ऋषभ पंत ने सचिन का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उनके लिए मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा।

ऋषभ पंत ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में एक भी शतक नहीं लगाया। उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन रहा। ऋषभ पंत के बल्ले से इस सीजन में 39.71 के औसत से 278 रन निकले हैं। अब ऋषभ पंत के पास मौका है कि वो फाइनल में कप्तानी पारी खेल अपनी टीम दिल्ली को जीत दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed