फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh pant becomes Second indian captain to loose their first t20 Match after virat Kohli

IND vs SA: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने वाले पंत ने की कोहली की बराबरी, बतौर कप्तान बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri, 10 Jun 2022 11:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 AM IST
सार

ऋषभ पंत ने सबसे कम उम्र में भारत की टी20 टीम की कप्तानी करने के मामले में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। इसी मैच में हार के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 
 

विज्ञापन
Rishabh pant becomes Second indian captain to loose their first t20 Match after virat Kohli
ऋषभ पंत - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच ऋषभ पंत के लिए कई मायनों में खास रहा। पंत ने पहली बार भारतीय टीम की कमान संभाली और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। दिल्ली में टॉस के लिए उतरते ही पंत ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारत के दूसरे सबसे युवा टी20 कप्तान बने। इस मामले में सुरेश रैना पहले नंबर पर हैं। हालांकि, पंत ने इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वो विराट कोहली के बाद भारत के सिर्फ दूसरे कप्तान बने, जिन्होंने अपने पहले ही टी20 मैच में हार का स्वाद चखा। 
विज्ञापन


इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से मात दी। पंत के लिए कप्तान के रूप में पहला मैच कई मायनों में विराट कोहली के समान रहा। उन्होंने विराट के बराबर ही रन बनाए और उसी अंतर से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

पंत भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने पंत
ऋषभ पंत ने 24 साल 248 दिन की उम्र में भारत की टी20 टीम की कप्तानी की और सुरेश रैना के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के कप्तान बने। सुरेश रैना ने 23 साल और 197 दिन की उम्र में भारत की कप्तानी की थी। वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी जब भारतीय टीम के कप्तान बने थे, तब उनकी उम्र 26 साल 66 दिन थी। इस तरह पंत ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए। 

विराट के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की
इस मैच में ऋषभ पंत ने विराट कोहली के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट कोहली पहले भारतीय थे, जिन्हें बतौर कप्तान अपने पहले टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब पंत भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इन दोनों के अलावा बाकी सभी भारतीय कप्तानों ने अपना पहला टी20 मैच जीता है। विराट ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार भारत की टी20 टीम की कप्तानी की थी और कानपुर में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को सात विकेट से हराया था। 

कई मायनों में विराट के समान रहा पंत का कप्तानी डेब्यू
टी20 में बातौर कप्तान पंत का पहला मैच कई मायनों में विराट कोहली के समान रहा। दोनों को बतौर कप्तान अपने पहले मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दोनों ने पहले मैच में 29 रन का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed