फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku singh hits three consecutive sixes in super over to give his team victory in UP T20 League Match

Video: सुपर ओवर में रिंकू सिंह का कमाल, लगातार तीन छक्के जड़ टीम को जीत दिलाई; आईपीएल का कारनामा दोहराया

Fri, 01 Sep 2023 12:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 12:09 PM IST
सार

रिंकू सिंह ने सुपर ओवर में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए लगातार तीन गेंदों में छक्के लगाए और उनकी टीम ने 17 रन का लक्ष्य दो गेंद रहते हासिल कर लिया। इस मैच में माधव कौशिक ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। 
 

विज्ञापन
Rinku singh hits three consecutive sixes in super over to give his team victory in UP T20 League Match
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में भी कमाल किया है। सुपर ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और फिर सुर्खियों में आ गए। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में भी उन्होंने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की थी और भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। 
विज्ञापन


यूपी टी20 लीग के मुकाबले में रिंकू की टीम मेरठ मारविक्स का सामना काशी रुद्रा से था। मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। मेरठ के लिए सबसे ज्यादा 87 रन माधव कौशिक ने बनाए। उन्होंने 52 गेंद में नौ चौके और चार छक्के की मदद से विस्फोटक पारी खेली। रिंकू ने 22 गेंद में 15 रन की धीमी पारी खेली। हालांकि, 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए काशी रुद्रा की टीम सात विकेट खोककर 181 रन ही बना पाई और मैच टाई हो गया। ऐसे में सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकाला गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी की टीम ने 16 रन बनाए। कर्ण शर्मा ने पांच गेंद खेलकर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। वहीं, आखिरी गेंद में मोहम्मद शरीम ने छक्का लगाकर काशी का स्कोर 16 रन कर दिया। मेरठ के लिए 17 रन के लक्ष्य का पीछा करने रिंकू सिंह और दिव्यांश क्रीज पर आए। 22 गेंद में 15 रन बनाने वाले रिंकू पर टीम ने भरोसा जताया और उन्हें स्ट्राइक पर भेजा, लेकिन पहली गेंद पर वह कोई रन नहीं बना सके। हालांकि, इसके बाद उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाए और अपनी टीम को दो गेंद रहते जीत दिला दी। उनकी इस पारी ने सभी को आईपीएल का वह मैच याद दिला दिया, जिसमें उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ यश दयाल के आखिरी ओवर की अंतिम पांच गेंदों में पांच छक्के लगाए थे और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।



भारत के लिए भी खेली थी शानदार पारी
आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 21 गेंद में 38 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 185 रन तक पहुंचाया था। उन्होंने तीन छक्के और दो चौके लगाए थे। उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर अंत के दो ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed