फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ricky Ponting was approached with the Team India head coach offer; says Surprised Rahul Dravid Took Up India Head Coach's Job

बयान: पोंटिंग ने ठुकराया था टीम इंडिया के हेड कोच का पद, अब द्रविड़ के फैसले पर भी जता रहे हैरानी

Thu, 18 Nov 2021 07:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Nov 2021 07:07 PM IST
सार

पोंटिंग ने  बताया कि उन्हें टीम इंडिया का कोच बनने के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया।

विज्ञापन
Ricky Ponting was approached with the Team India head coach offer; says Surprised Rahul Dravid Took Up India Head Coach's Job
रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग राहुल द्रविड़ के बतौर हेड कोच टीम इंडिया से जुड़ने से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि द्रविड़ को फिलहाल अपने परिवार को समय देना चाहिए था। पोंटिंग ने इस बात की भी पुष्टि की कि उन्हें आईपीएल के दौरान कुछ लोगों ने टीम इंडिया का कोच बनने के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया।
विज्ञापन


द्रविड़ को लेकर पोंटिंग ने क्या कहा?
ग्रेड क्रिकेटर्स पॉडकास्ट से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा- मैं स्तब्ध हूं कि द्रविड़ ने कोच का पद स्वीकार कर लिया। मैं कई लोगों से सुनता हूं कि वह भारतीय अंडर-19 टीम के कोच बनकर काफी खुश थे। मुझे उनके पारिवारिक जीवन के बारे में कुछ खास पता नहीं है, लेकिन उनके बच्चे अभी छोटे हैं। 
विज्ञापन


कोच बनने का ऑफर दिया गया था
पोंटिंग ने कहा- इसलिए मुझे हैरानी हुई कि परिवार की जगह उन्होंने टीम इंडिया को तरजीह दी। हालांकि, कुछ लोगों ने मुझे समझाया कि द्रविड़ को कोच बनाकर सही फैसला लिया गया है। वह जरूर टीम इंडिया के लिए अच्छा करेंगे। पोंटिंग ने यह भी बताया कि उन्हें टीम इंडिया का कोच बनने के लिए ऑफर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोंटिंग ने कोच का ऑफर ठुकराया था
उन्होंने कहा- आईपीएल के दौरान मेरी कई लोगों से हेड कोच बनने को लेकर बात हुई थी। जिनसे मेरी बात हुई वह मुझे किसी भी तरह से कोच बनाने को लेकर आतुर थे। वह चाहते थे कि मैं टीम इंडिया का कोच बनूं। इस पर मेरा सबसे पहला जवाब था कि मैं टीम को समय नहीं दे पाऊंगा। इसका यह मतलब नहीं कि मैं आईपीएल में कोचिंग नहीं करूंगा।


दिल्ली के कोच हैं रिकी पोंटिंग
पोंटिंग फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हैं। उनकी देखरेख में दिल्ली लगातार दो बार प्लेऑफ में पहुंची है। 2020 आईपीएल में उनकी टीम रनर अप रही थी। वहीं, 2021 में दिल्ली की टीम प्लेऑफ से ही बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed