फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore WPL Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players

GUJ vs RCB Playing 11: गुजरात में वोल्डवार्ड्ट की जगह तय, आरसीबी में रेणुका पर खतरा, जानें संभावित प्लेइंग 11

Sat, 18 Mar 2023 12:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 12:34 PM IST
सार

Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore WPL Playing 11 Prediction: आरसीबी के लिए रेणुका सिंह अब तक कोई कमाल नहीं कर पाई हैं। इसी वजह से यह टीम अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। ऐसे में कप्तान स्मृति मंधाना उनकी जगह प्रीति बोस को टीम में शामिल कर सकती हैं।

विज्ञापन
Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore WPL Dream11 Playing XI Prediction Captain Vice-Captain Players
आरसीबी बनाम गुजरात जाएंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग में 16वां मुकाबला स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और स्नेह राणा की कप्तानी वाली गुजरात जाएंट्स के बीच ये दोनों टीमें अंक तालिका में आखिरी दो पायदान पर हैं। दोनों टीमों के लिए अब तक यह टूर्नामेंट एक समान रहा है। आरसीबी को शुरुआती पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन छठे मुकाबले में इस टीम ने जीत हासिल की। वहीं, गुजरात ही छह में से दो मैच ही जीत पाई है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है।
विज्ञापन


आरसीबी की टीम अब कोई भी मैच हारते ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जीतने पर भी प्लेऑफ में इस टीम की जगह पक्की नहीं है। वहीं, गुजरात के लिए भी इस मैच में हार प्लेऑफ के समीकरण आरसीबी के समान कर देगी। दोनों टीमें यह मैच जीतकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेंगी। 
विज्ञापन


आरसीबी की टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन ये अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। कप्तान स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और रेणुका सिंह जैसी स्टार खिलाड़ी अब तक कोई मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। हालांकि, एलिस पेरी, हीदर नाइट और सोफी डिवाइन जैसी विदेशी खिलाड़ी अब लय में लौट चुकी हैं और टीम के लिए कमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच के लिए आरसीबी की टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, स्मृति मंधाना रेणुका सिंह की जगह प्रीति बोस को टीम में शामिल कर सकती है। वहीं, गुजरात की टीम में लॉरा वोल्डवार्ड्ट का खेलना तय माना जा रहा है। उन्हें टीम की नियमित कप्तान बेथ मूनी की जगह टीम में शामिल किया गया है। लॉरा अपने दम पर मैच जिताने में सक्षम हैं। ऐसे में उन्हें मौका दिया जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात जाएंट्सः सोफिया डंकली, लॉरा वोल्वार्ड्ट, हरलीन देओल, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, मानसी जोशी, अश्विनी कुमारी।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयांका पाटिल, कनिका अहूजा, दिशा कसत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर/प्रीति बोस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed