फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB record in playoffs, RCB Player with most runs and wickets IPL Playoffs; Qualifier 1 RCB Stats and records

RCB Playoff Stats: प्लेऑफ में आरसीबी का रिकॉर्ड, किसके नाम सबसे ज्यादा रन-विकेट? क्वालिफायर-1 में 50% मैच जीते

Thu, 29 May 2025 08:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 May 2025 08:32 AM IST
सार

हम आपको पंजाब और आरसीबी के बीच मुल्लांपुर में होने वाले क्वालिफायर-1 मैच से पहले बेंगलुरु के प्लेऑफ में रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि प्लेऑफ में आरसीबी के लिए किसने सबसे ज्यादा रन बनाए और किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए...

विज्ञापन
RCB record in playoffs, RCB Player with most runs and wickets IPL Playoffs; Qualifier 1 RCB Stats and records
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फोटो : ANI
loader

विस्तार

आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी। आज शाम साढ़े सात बजे से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जाने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। जहां पंजाब को क्वालिफायर-एक से पहले दो दिन का आराम मिला, वहीं बेंगलुरु की टीम एक दिन के गैप के बाद ही इस अहम मुकाबल में खेलने उतरेगी। हालांकि, जिस अंदाज में आरसीबी की टीम ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया, उससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। आरसीबी ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन


इस मैच में उसके सभी बल्लेबाज फॉर्म में दिखे। ऐसे में टीम चाहेगी कि क्वालिफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाई जाए। हालांकि, आरसीबी का प्लेऑफ में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। बेंगलुरु की टीम 10 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई। इस बार उसके पास सबसे अच्छा मौका है। आइए हम पंजाब और आरसीबी के बीच मुल्लांपुर में होने वाले क्वालिफायर-1 मैच से पहले बेंगलुरु के प्लेऑफ में रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि प्लेऑफ में उनके लिए किसने सबसे ज्यादा रन बनाए और किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए...
विज्ञापन

बेंगलुरु का प्लेऑफ में खराब रिकॉर्ड

RCB record in playoffs, RCB Player with most runs and wickets IPL Playoffs; Qualifier 1 RCB Stats and records
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फोटो : ANI
बेंगलुरु ने प्लेऑफ में अब तक कुल मिलाकर 15 मैच खेले हैं, जो कि 10 बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम के लिए बेहद कम हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम नॉकआउट मैचों को ज्यादातर मौकों पर पार नहीं कर सकी। इन 15 में से 10 मैचों में टीम को हार मिली है, जबकि पांच में उन्हें जीत मिली है। टीम ने 2011 और 2016 में दो बार क्वालिफायर-एक का मुकाबला खेला है। 2011 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। इसके बाद क्वालिफायर-दो में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराया और फाइनल में जगह बनाई। फिर फाइनल में सीएसके ने एक बार फिर आरसीबी को हराया। वहीं, 2016 में आरसीबी ने गुजरात लायंस को चार विकेट से हराया था। हालांकि, फाइनल में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

कोहली और अरविंद का रहा है जलवा

आरसीबी के लिए प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 15 पारियों में 26.23 की औसत और 121.78 के स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 268 रन के साथ एबी डिविलियर्स और तीसरे नंबर पर 250 रन के साथ क्रिस गेल हैं। आरसीबी के लिए प्लेऑफ में सबसे ज्यादा विकेट श्रीनाथ अरविंद ने लिए हैं। उन्होंने प्लेऑफ में सात पारियों में 10 विकेट लिए हैं। इसके बाद नौ विकेट के साथ युजवेंद्र चहल दूसरे स्थान पर और सात विकेट के साथ मोहम्मद सिराज तीसरे नंबर पर हैं।




 
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिल सॉल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, लियम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिम सीफर्ट, लुंगी एनगिडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed