{"_id":"5963a49b4f1c1b00708b4a15","slug":"ravindra-jadeja-r-ashwin-retain-top-spot-in-icc-test-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका दौरे से पहले जडेजा-अश्विन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका दौरे से पहले जडेजा-अश्विन टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
अश्विन और जडेजा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्पिन जोड़ी रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। जडेजा 898 अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि अश्विन 865 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं लेकिन शीर्ष दस में कोई अन्य भारतीय नहीं है। ऑलराउंडरों की सूची में भी जडेजा और अश्विन क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
जहां तक बात बल्लेबाजी की है तो चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली चौथे और पांचवें स्थान पर कायम हैं। लोकेश राहुल एक स्थान के सुधार के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ बरकरार हैं।
विज्ञापन
इस बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बने मोइन अली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार किया है। बल्लेबाजी में वह तीन स्थानों के सुधार के साथ 21वें और गेंदबाजी में नौ स्थान के उछाल के साथ 19वें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन