फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja is fit for IND vs AUS 2nd Test Match Avesh Khan joined team

IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, नंबर 1 ऑलराउंडर हुआ फिट; जमकर किया अभ्यास

Fri, 29 Dec 2023 10:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 10:23 PM IST
सार

जडेजा ने प्रैक्टिस पिच स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रजनीकांत की देखरेख में गेंदबाजी कर संकेत दिए कि वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट हो गए हैं। दूसरे टेस्ट में प्रसिद्ध और शार्दुल की जगह जडेजा और आवेश को मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja is fit for IND vs AUS 2nd Test Match Avesh Khan joined team
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय खेमे में तेज गेंदबाजी को लेकर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। पहले टेस्ट मैच खेल रहे प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी ने तेज गेंदबाजी के विकल्पों की कलई खोल दी है। इसका नतीजा यह निकला है कि मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में तीन से सात जनवरी को केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए आवेश खान को टीम में शामिल कर लिया गया है। रविंद्र जडेजा ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि जडेजा और आवेश को दूसरे टेस्ट मैच की अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


प्रसिद्ध-शार्दुल ने लुटाए 194 रन
11वां टेस्ट खेलने वाले शार्दुल और पहला टेस्ट खेल रहे प्रसिद्ध ने सेंचुरियन टेस्ट में मिलकर 39 ओवर में 194 रन देकर दो विकेट लिए। इन दोनों की गेंदबाजी के चलते दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिल गया। एक समय वह था जब भारत के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज थे। इनके रूप में तेज गेंदबाजी में विकल्प मौजूद थे। इशांत और उमेश अभी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन शमी की गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध और शार्दुल बिल्कुल प्रभाव नहीं छोड़ पाए। यहां तक सिराज भी नहीं चले। सिर्फ 13 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले प्रसिद्ध टेस्ट मैच के अनुसार गेंदबाजी करते नहीं दिखे। एल्गर, बेडिंघम और जेंसेन के आगे इन दोनों की गेंदबाजी देखकर शमी की जबरदस्त रूप से कमी महसूस हुई।
विज्ञापन


आवेश ने द. अफ्रीका ए के खिलाफ लिए पांच विकेट
शमी के स्थान पर आवेश को टीम में बुलाया जरूर गया है, लेकिन उन्हें भी ज्यादा अनुभव नहीं है। भारत ए के लिए खेलते हुए उन्होंने द. अफ्रीका ए के खिलाफ 23.3-5-54-5 का विश्लेषण निकाला है। वह 38 प्रथम श्रेणी मैचों में 22.65 की औसत से 149 विकेट ले चुके हैं। हालांकि प्रसिद्ध के मुकाबले उन्हें लाल गेंद का अनुभव ज्यादा है, लेकिन उन्हें केपटाउन में मौका मिलता है तो उनके लिए खुद को साबित करना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा फिट हुए किया अभ्यास
रविंद्र जडेजा की पीठ के ऊपरी हिस्से में पहले टेस्ट मैच से पहले जकड़न हो गई थी, जिसके चलते वह इस टेस्ट में नहीं खेले, लेकिन तीसरे दिन की सुबह और लंच के बीच में उन्होंने आराम से अभ्यास किया। उन्होंने प्रैक्टिस पिच स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रजनीकांत की देखरेख में गेंदबाजी कर संकेत दिए कि वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट हो गए हैं। दूसरे टेस्ट में प्रसिद्ध और शार्दुल की जगह जडेजा और आवेश को मौका दिया जा सकता है।

एल्गर अपने अंतिम टेस्ट में होंगे द. अफ्रीका के कप्तान
सेंचुरियन टेस्ट में 185 रन की पारी खेल मैन ऑफ द मैच बनने वाले डीन एल्गर सीरीज के दूसरे और कॅरिअर के अपने अंतिम टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे। उन्होंने पहले टेस्ट में भी कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी। नियमित कप्तान तेंबा बावुमा के पैर में पहले दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान खिचाव आ गया था। इसके बाद वह पूरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए। उन्होंने बल्लेबाजी भी नहीं की। बावुमा दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में द. अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने एल्गर को टीम की कप्तानी सौंपी है। एल्गर पहले भी द. अफ्रीका के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने सीरीज से पहले संन्यास की घोषणा कर दी थी। बावुमा की जगह जुबेर हम्जा को टीम में शामिल किया गया है।


धीमी ओवर गति केलिए भारत के दो अंक कटे
पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से करारी हार के साथ भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो महत्वपूर्ण अंक भी गंवाने पड़े हैं। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है, साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप के दो अंक काटे हैं। हार के साथ भारत टेस्ट चैंपियनशिप में पहले से दूसरे स्थान पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत निर्धारित समय से दो ओवर अधिक फेंके। प्रति ओवर पांच प्रतिशत मैच फीस और एक अंक टेस्ट चैंपियनशिप का कटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed