फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra jadeja becomes no one All rounder in latest ICC Test Rankings Ashwin on third virat gains two spots

ICC Test Rankings: जडेजा दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बने, अश्विन तीसरे स्थान पर, विराट को दो पायदान का फायदा

Wed, 09 Mar 2022 02:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 02:33 PM IST
सार

जडेजा के अलावा अश्विन ऑलराउंडर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली को भी दो स्थान का फायदा हुआ है। 

विज्ञापन
Ravindra jadeja becomes no one All rounder in latest ICC Test Rankings Ashwin on third virat gains two spots
रवींद्र जडेजा - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के रवींद्र जडेजा टेस्ट के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पीछे छोड़ा है। वहीं रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस मैच में नाबाद 175 रन बनाए थे। इसके बाद नौ विकेट भी अपने नाम किए थे। इसी का फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। अश्विन ने भी इस मैच में कमाल किया है, लेकिन जडेजा को फायदा मिलने के कारण अश्विन दूसरे से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन




ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज जडेजा के पास 406 अंक हैं। होल्डर के पास 382 और अश्विन के पास 347 अंक हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन चौथे और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पांचवें पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को नुकसान हुआ है और वो छठें पायदान पर आ चुके हैं। 
विज्ञापन


बल्लेबाजों में कोहली, पंत को फायदा
बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली और ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और पंत ने भी टॉप 10 में जगह बना ली है। वो 10वें स्थान पर हैं। कप्तान रोहित शर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वो छठें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 936 अंक के साथ पहले और इंग्लैंड के जो रूट 872 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। स्टीव स्मिथ तीसरे और केन विलियमसन चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गेंदबाजों में अश्विन और बुमराह टॉप 10 में बरकरार
गेंदबाजों की रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह टॉप 10 में बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 892 प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। अश्विन के पास 850 प्वाइंट हैं और वो दूसरे स्थान पर काबिज हैं। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा तीसरे और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी चौथे स्थान पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह 10वें पायदान पर बने हुए हैं। मोहली टेस्ट में कमाल करने वाले जडेजा को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वो 17वें स्थान पर आ चुके हैं। जडेजा लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed