फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja become Umpire in IND vs AUS 4th Test signals for replay after India takes review

IND vs AUS: अहमदाबाद में अंपायर बन गए जडेजा, भारत की अपील पर किया रिव्यू का इशारा, देखें वीडियो

Fri, 10 Mar 2023 03:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 03:55 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने रिव्यू लिया तो लेग अंपायर के पास खड़े जडेजा खुद अंपायरिंग करने लगे। उन्होंने रिप्ले का इशारा किया और भारत को विकेट भी मिल गया।
 

विज्ञापन
Ravindra Jadeja become Umpire in IND vs AUS 4th Test signals for replay after India takes review
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक बल्ले से कमाल किया है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने भी फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रवींद्र जडेजा इस मैच के दौरान अंपायर बन गए और रीप्ले का इशारा भी किया। जडेजा के अलावा रोहित शर्मा ने भी फैंस को खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंगारू टीम इस सीरीज में पहली बार 450 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर में सबसे अहम योगदान उस्मान ख्वाजा का रहा है। ख्वाजा ने 422 गेंद में 180 रन की पारी खेली। उन्होंने कुल 21 चौके लगाए। 
विज्ञापन


इस दौरान अश्विन की गेंद पर भारतीय टीम ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इस समय जडेजा स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने भारत की अपील पर रिव्यू का इशारा कर दिया। जडेजा यह इशारा करते हुए कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हेड और ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। हेड 32 के स्कोर पर आउट हुए और लाबुशेन भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ भी 38 और हैंडस्कॉम्ब 17 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद ख्वाजा ने ग्रीन के साथ 208 रन की साझेदारी की। ग्रीन 114 रन बाकर आउट हुए। इसके बाद एलेक्स कैरी खाता भी नहीं खोल पाए। स्टार्क भी छह रन बनाकर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 479 रन है। भारत के लिए अश्विन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed