फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja bats for his wife ahead of Jamnagar nomination

Gujarat Election: पत्नी रिवाबा के प्रचार में जुटे रवींद्र जडेजा, पहले वीडियो बनाकर मांगे वोट फिर की बल्लेबाजी

Mon, 14 Nov 2022 06:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 06:49 PM IST
सार

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को गुजरात में भाजपा की तरफ से टिकट मिला है। रिवाबा को टिकट मिलने के बाद रवींद्र जड़ेजा चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने जामनगर में बल्लेबाजी भी की। 
 

विज्ञापन
Ravindra Jadeja bats for his wife ahead of Jamnagar nomination
रवींद्र जडेजा पत्नी रिवाबा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है और जडेजा पत्नी के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जडेजा ने सोमवार को कहा कि उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा प्रधानमंत्री नरेंद्र के रास्ते पर चलकर जनता के लिए काम करना चाहती हैं। रिवबा को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर सीट से मैदान में उतारा है। रवींद्र जडेजा ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि रीवाबा विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी उम्मीदवारी से बहुत कुछ सीखेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वह विधायक उम्मीदवार के रूप में पहली बार हैं और वह बहुत कुछ सीखेंगी। मुझे उम्मीद है कि वह इसमें आगे बढ़ेंगी। उन्हें लोगों की मदद करना पसंद है और हमेशा लोगों की मदद करना चाहती हैं। इसलिए राजनीति में शामिल हुईं हैं। वह लोगों के लिए काम करने के लिए पीएम मोदी का अनुसरण करना चाहती हैं।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को जडेजा ने जामनगर के लोगों से अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को वोट देने की अपील की थी। जडेजा ने एक वीडियो ट्वीट कर जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से अपनी पत्नी को वोट देने का आग्रह किया था। इस वीडियो में उन्होंने गुजराती में बोलते हुए कहा था "गुजरात चुनाव यहां है और यह एक टी20 मैच की तरह है। मेरी पत्नी भाजपा के टिकट पर राजनीति में अपनी शुरुआत कर रही हैं! कल वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मैं जामनगर के लोगों और सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे बड़े पैमाने पर आएं और उनका समर्थन करें।"


रिवाबा को मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा की जगह जामनगर (उत्तर) सीट के लिए भाजपा का चेहरा बनी हैं। गुजरात में बीजेपी पिछले 27 सालों से सत्ता में है और इसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है। भाजपा के केन्द्रीय नेताओं में भी गुजरात के नेता बड़ी संख्या में हैं। इनमें पीएम मोदी और अमित शाह जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed