फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin takes review on the same ball twice in TNPL Watch Video

Video: अश्विन ने एक ही गेंद में दूसरी बार ले लिया रिव्यू, अंपायर भी हुए हैरान, जानें क्या है मामला?

Thu, 15 Jun 2023 10:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 10:12 AM IST
सार

रविचंद्रन अश्विन अक्सर नियमों को लेकर बाकी खिलाड़ियों और अंपायरों से भी उलझते रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ और उन्होंने एक ही गेंद में दूसरी बार रिव्यू ले लिया।
 

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin takes review on the same ball twice in TNPL Watch Video
रविचंद्रन अश्विन और राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 शुरुआत से ही चर्चा में है। इस लीग के नए सीजन के पहले मैच में ही अभिषेक ने एक गेंद में 18 रन दे दिए और यह लीग चर्चा में आ गई। अब रविचंद्रन अश्विन ने एक ही गेंद में दूसरी बार रिव्यू लेकर सभी को हैरान कर दिया है। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की इस लीग में खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच बातचीत और नियमों के बीच उलझन ने भी फैंस का काफी मनोरंजन किया। 
विज्ञापन


कोयम्बटूर में डिंडीगुल ड्रैगन्स और बा11सी त्रिची के बीच मैच के दौरान, एक ही गेंद पर दो डीआरएस रिव्यू लिए गए, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। यह भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन थे, जिन्होंने उसी गेंद पर दूसरी बार रिव्यू लेने का फैसला किया था, क्योंकि तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज के डीआरएस रिव्यू के बाद मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया था और उन्हें नॉट आउट करार दिया था।
विज्ञापन


डिंडीगुल और ट्राईसी के बीच मैच में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आर राजकुमार परेशानी में दिखे और विकेटकीपर ने गेंद पकड़ने के बाद कैच आउट की अपील की। जब गेंद बल्ले के पास से गुजरी थी तो आवाज आई थी। ऐसे में अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। हालांकि, बल्लेबाज ने अंपायर के फैसलो को चुनौती दी और रीप्ले में पता चला की गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ है, बल्कि बल्ला जमीन से टकराया है। इसी वजह से आवाज आई है। ऐसे में अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया, लेकिन अश्विन ने दूसरी बार रिव्यू ले लिया। हालांकि, बल्लेबाज क्रीज पर बने रहे और अश्विन का रिव्यू लेना बेकार गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुआ विवाद?
जब गेंद बल्ले के पास से गुजर रही थी, तभी बल्ला जमीन से टकराया था। अल्ट्राएज तकनीक में इसी समय पर बड़ी स्पाइक दिख रही थी, जिसका मतलब था कि आवाज आई थी। तीसरे अंपायर को लगा कि यह आवाज बल्ले के जमीन से टकराने की वजह से आई थी। वहीं, अश्विन का मानना था कि यह आवाज गेंद और बल्ले के संपर्क की वजह से आई है। ऐसे में जब अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया तो अश्विन ने दूसरी बार रिव्यू ले लिया। 

अश्विन का हैरान होना लाजिमी था, क्योंकि वीडियो में कहीं भी ऐसा नजारा या सबूत नहीं था, जो इस बात की पुष्टि करे कि बल्लेबाज नॉट आउट है। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था। ऐसे में तीसरे अंपायर के पास ऐसे सबूत होने चाहिए थे, जो इस बात की पुष्टि करें कि बल्लेबाज नॉट आउट है। रीप्ले में कहीं भी ऐसा नहीं दिखा। ऐसे में तीसरे अंपायर ने किस आधार पर मैदानी अंपायर का फैसला बदला। यह समझ से परे है।

अश्विन के दूसरी बार रिव्यू लेने से अंपायरों के बीच बहस भी शुरू हो गई। हालांकि, अंत में बल्लेबाज नाबाद रहा। मैच के बाद अपने दूसरी बार रिव्यू लेने के फैसले पर अश्विन ने कहा "टूर्नामेंट में डीआरएस नया है। गेंद के बल्ले से गुजरने से ठीक पहले एक स्पाइक थी। मैं बहुत खुश नहीं था, मुझे लगा कि वे एक अलग एंगल से देखेंगे।"

इस मैच में अश्विन की टीम डिनिगुल ने त्रिची के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। 121 रन के लक्ष्य को अश्विन की टीम ने 14.5 ओवर में हालिस कर लिया और अपने अभियान का शानदार आगाज किया। आठ टीमों की इस लीग में सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed