{"_id":"66f00da39a4ad959280e1543","slug":"ravichandran-ashwin-says-fielding-coach-dilip-is-superstar-helped-yashasvi-jaiswal-grow-as-slip-fielder-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: यशस्वी को फील्डर के तौर पर तैयार करने का श्रेय अश्विन ने इन्हें दिया, तारीफ में कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: यशस्वी को फील्डर के तौर पर तैयार करने का श्रेय अश्विन ने इन्हें दिया, तारीफ में कही बड़ी बात
Sun, 22 Sep 2024 05:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:59 PM IST
सार
दिलीप ने टीम के क्षेत्ररक्षण में कुछ नए प्रयोग किए जो काफी सफल रहे। उन्होंने हार के बाद टीम में सर्वश्रेष्ठ फील्डर पुरस्कार देने की परंपरा शुरू की जिससे खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। अश्विन ने टीम की स्लिप क्षेत्र में फील्डिंग में सुधार का श्रेय दिलीप को देते हुए कहा कि क्षेत्ररक्षण कोच ने काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ani
विस्तार
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम के साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल की फील्डिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का कहना है कि यशस्वी ने अपनी फील्डिंग में काफी सुधार किया है, लेकिन साथ ही उन्हें इसके लिए तैयार करने का श्रेय फील्डिंग कोच टी दिलीप को दिया।
विज्ञापन
दिलीप ने टीम के क्षेत्ररक्षण में कुछ नए प्रयोग किए जो काफी सफल रहे। उन्होंने हार के बाद टीम में सर्वश्रेष्ठ फील्डर पुरस्कार देने की परंपरा शुरू की जिससे खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। अश्विन ने टीम की स्लिप क्षेत्र में फील्डिंग में सुधार का श्रेय दिलीप को देते हुए कहा कि क्षेत्ररक्षण कोच ने काफी मेहनत की है। अश्विन ने कहा, आप अगर क्षेत्ररक्षण के बारे में बात करना चाहते हैं तो हमें कहां से शुरुआत करनी चाहिए? सबसे पहले बात करते हैं दिलीप सर की। हमने इंटरनेट पर उनके नाम को ढूंढा तो उनके नाम के साथ इंटरनेट पर मशहूर हस्ती आ रहा था। वह हमारे सेलिब्रिटी फील्डिंग कोच हैं। सुपर स्टार। एक या दो साल पहले हमारे लिए स्लिप में कैच पकड़ना चुनौतीपूर्ण था लेकिन इस मामले में यशस्वी ने काफी सुधार किया है। दिलीप ने उनके साथ काफी मेहनत की है। यशस्वी ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत जून 2025 तक नौ और टेस्ट खेलेगा जिसमें अलग परिस्थितियों में संभावित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल भी शामिल है। यह अश्विन को प्रत्येक मैच के बाद खुद को अगली चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करता है। अश्विन ने कहा, यह एक लंबा सत्र है जो मुश्किल होगा, लेकिन जब आप इतना आगे देखते हैं तो यह काफी मुश्किल हो सकता है। आप तीन चार महीने क्रिकेट खेलते हैं और फिर 10 टेस्ट मैच भी हैं। लेकिन कई बार आप इस तरह नहीं सोच सकते। आपको एक बार में एक मैच पर ध्यान देना होता है। मैंने इसके लिए थोड़ी मेहनत की है।
अश्विन ने जडेजा को सराहा
अश्विन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अश्विन ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने भी उनका साथ दिया। अश्विन ने कहा, जडेजा बहुत ही प्रेरणादायी रहे हैं। पिछले तीन चार साल में कई मौकों पर जब वह बल्लेबाजी करने आते हैं तो मैं बहुत शांत और संयमित महसूस करता हूं।
अश्विन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अश्विन ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने भी उनका साथ दिया। अश्विन ने कहा, जडेजा बहुत ही प्रेरणादायी रहे हैं। पिछले तीन चार साल में कई मौकों पर जब वह बल्लेबाजी करने आते हैं तो मैं बहुत शांत और संयमित महसूस करता हूं।