{"_id":"68cc23f56f519308640d6724","slug":"ravichandran-ashwin-joins-this-league-after-retiring-from-ipl-will-represent-the-indian-team-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ravichandran Ashwin: आईपीएल से संन्यास के बाद इस लीग से जुड़े अश्विन, भारतीय टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ravichandran Ashwin: आईपीएल से संन्यास के बाद इस लीग से जुड़े अश्विन, भारतीय टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
सार
अश्विन ने पिछले साल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कहने के बाद इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने कहा था कि वह दुनिया भर की विभिन्न लीग में खेलने के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सात से नौ नवंबर तक होने वाले हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। आयोजकों ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। अश्विन ने पिछले साल भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कहने के बाद इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने कहा था कि वह दुनिया भर की विभिन्न लीग में खेलने के लिए उपलब्ध हैं।
आयोजकों ने विज्ञप्ति में कहा, 'आधुनिक क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले अश्विन का शामिल होना इस तेजतर्रार और एक्शन से भरपूर वैश्विक टूर्नामेंट में टीम इंडिया के अभियान में अपार गहराई, अनुभव और स्टार पावर जोड़ता है।'
इस लीग से जुड़ने के बाद अश्विन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'इस प्रारूप के लिए एक अलग रणनीति की आवश्यकता होती है और यह बेहद रोमांचक साबित होगा जिसमें मैं अपने पूर्व साथियों के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैं विपक्षी टीमों के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी उत्साहित हूं। यह हमारे लिए एक अच्छी चुनौती होगी।'

Legendary Indian spinner Ravichandran Ashwin ( @ashwinravi99 ) is set to light up Hong Kong!
विज्ञापन विज्ञापन
He’ll be a key part of Team India at the @hongkongsixes 2025, happening from 7–9 November.
Fans will get the rare chance to watch Ashwin’s wizardry in the fastest, most entertaining… pic.twitter.com/erpz6BQDnl— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) September 18, 2025