{"_id":"66edae91866fe268a20a5419","slug":"ravichandran-ashwin-heaped-praise-on-ravindra-jadeja-after-the-latter-troubled-bangladesh-in-first-test-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: इस भारतीय खिलाड़ी की तरह बनना चाहते हैं रविचंद्रन अश्विन, जमकर की प्रशंसा; दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: इस भारतीय खिलाड़ी की तरह बनना चाहते हैं रविचंद्रन अश्विन, जमकर की प्रशंसा; दिया बड़ा बयान
Fri, 20 Sep 2024 10:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:53 PM IST
सार
जडेजा ने पहली पारी में 124 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 86 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी प्रभावित किया था और दो विकेट चटके थे। उन्होंने अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके भारत की मैच में वापसी कराई थी।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : BCCI
विस्तार
अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की जमकर प्रशंसा की है और वह उनकी क्षमता से काफी प्रभावित हैं। जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्ले से शानदार योगदान दिया था और अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करके भारत की मैच में वापसी कराई थी। जडेजा ने पहली पारी में 124 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 86 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी प्रभावित किया था और दो विकेट चटके थे।
विज्ञापन
Trending Videos
'मुझे जडेजा से ईर्ष्या होती है'
जडेजा के साथ मैच के पहले दिन दूसरे छोर पर साथ निभाने वाले अश्विन ने साथी खिलाड़ी की तारीफ की। अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आप ऐसी चीजों के लिए रणनीति नहीं बनाते हैं। जडेजा ऐसे क्रिकेटर हैं जो आसानी से शामिल हो जाते हैं। मैं हमेशा उससे ईर्ष्या करता हूं कि वह कितना प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मैं स्पष्ट तरीके से यह बात कह रहा हूं। उसने अपनी क्षमता को अधिकतम स्तर तक पहुंचाने के तरीके ढूंढ लिए हैं। वह लगातार ऐसा कर सकते हैं। काश मैं वैसा बन पाता, लेकिन मैं जैसा हूं उससे भी खुश हूं।

'हम एक दूसरे की सफलता का आनंद ले रहे हैं'
जडेजा और अश्विन भारत की कई जीत के साक्षी रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में यह दोनों खिलाड़ी घर और विदेश में कई यादगार जीत का हिस्सा रहे हैं। इन दोनों ऑलराउंड के टीम में होने से भारत ने 2012 के बाद घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। अश्विन ने कहा, जडेजा वाकई एक शानदार क्रिकेटर हैं। मैं उनके लिए खुश हूं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में उसे बल्लेबाजी करते हुए देखने से मुझे यह भी पता चला है कि मैं कितना बेहतर हो सकता हूं। हम दोनों एक साथ आगे बड़े हैं और कई विशेष चीजें की हैं। इस स्तर पर हम दोनों एक दूसरे की वेल्यू समझते हैं और हम दोनों एक-दूसरे की सफलता का पहले से कहीं अधिक आनंद ले रहे हैं।

जब गेंदबाजी की बात आती है तो इन दोनों की अपनी अलग-अलग शैली होती है लेकिन वे टीम को फायदा पहुंचाने के लिए एक दूसरे का साथ देकर आगे बढ़ना सीख गए हैं। इन दोनों की जोड़ी जनवरी में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह (501 विकेट) को पीछे छोड़कर भारत की सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गई थी। अश्विन ने कहा, वह वास्तव में इसे सरल बनाए रखता है। वह गेंदबाजी दिन-ब-दिन दोहरा सकता है। हम दोनों एक साथ आगे बढ़े हैं और हम दोनों ने कुछ खास चीजें की हैं।