{"_id":"5b82413b42c792465533688a","slug":"ravichandran-ashwin-doubtful-for-the-fourth-test-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार खिलाड़ी के खेलने पर संदेह, इन्हें मिल सकता है मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार खिलाड़ी के खेलने पर संदेह, इन्हें मिल सकता है मौका
Sun, 26 Aug 2018 01:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम इंडिया ने अब रोजबॉल में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए कमर कस ली है। हालांकि टीम इंडिया में अपने स्टार खिलाड़ी के न खेलने का संकट अभी से मंडराने लगा है। इस खिलाड़ी के बिना विराट कोहली की सेना अंग्रेजों के खिलाफ काफी हल्की पड़ सकती है।
2 of 5
ashwin virat
दरअसल टीम इंडिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को ग्रोइन इंजरी हो गई है। इस वजह से उनका चौथा टेस्ट खेलना काफी मुश्किल माना जा रहा है। टीम ने अब इसका फैसला खुद अश्विन पर छोड़ा है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं।
3 of 5
रविचंद्रन अश्विन
गौर हो कि तीसरे टेस्ट में गेंदबाजी से जूझ रहे अश्विन कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं कर पाए थे। अगर टीम के बाकी गेंदबाजों ने कमान नहीं संभाली होती, तो परिणाम इसके उलट भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अश्विन और जडेजा
- फोटो : twitter
अब सवाल खड़ा होता है कि अगर चौथे टेस्ट में अश्विन नहीं खेलते तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगी। बता दें विराट कोहली अश्विन की जगह टीम में अपने अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका दे सकती है। इग्लैंड के खिलाफ जडेजा का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
उमेश यादव
इसके अलावा टीम मैनेजमेंट अश्विन की जगह एक बल्लेबाज को टीम में शामिल करने पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो करुण नायर और हनुमा विहारी में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि पिच पर स्विंग गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, इसलिए उमेश यादव की भी वापसी हो सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।