फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi-Shikhar: During my tenure you... Ravi Shastris statement on Shikhar Dhawans retirement, said this

Ravi-Shikhar: 'मेरे कार्यकाल के दौरान तुमने..', शिखर धवन के संन्यास पर आया रवि शास्त्री का बयान, कही यह बात

Sun, 25 Aug 2024 05:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 Aug 2024 05:00 PM IST
सार

दिग्गज बल्लेबाज को पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2022 में खेला था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें 2018 में आखिरी बार टेस्ट टीम में जगह मिली थी।

विज्ञापन
Ravi-Shikhar: During my tenure you... Ravi Shastris statement on Shikhar Dhawans retirement, said this
शिखर धवन-रवि शास्त्री - फोटो : @RaviShastriOfc

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन के संन्यास पर बयान जारी किया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर धवन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया था। 
विज्ञापन

Ravi-Shikhar: During my tenure you... Ravi Shastris statement on Shikhar Dhawans retirement, said this
शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
इस दौरान शास्त्री ने धवन के यादगार प्रदर्शनों का जिक्र किया। उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट, एशिया कप और गैले में उनके बल्ले से निकले शानदार नॉक पर प्रकाश डाला। पूर्व मुख्य कोच ने लिखा,"अपनी सेवानिवृत्ति का आनंद लें, शिकी बॉय! आपने कोच और निर्देशक के रूप में मेरे सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान मुझे बहुत खुशियां दीं और मेरा मनोरंजन किया। आईसीसी टूर्नामेंट, एशिया कप और गैले में आपकी मैच-विजेता पारी हमेशा याद रखी जाएगी। आप अभी भी युवा हैं और खेल में योगदान देने के लिए आपके पास बहुत सारे तरीके हैं। भगवान आपको खुश रखे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravi-Shikhar: During my tenure you... Ravi Shastris statement on Shikhar Dhawans retirement, said this
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : @SDhawan25
दिग्गज बल्लेबाज को पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2022 में खेला था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें 2018 में आखिरी बार टेस्ट टीम में जगह मिली थी। जुलाई 2021 में धवन ने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टी20 मैच खेला था। इसके बाद से वह लगातार आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

Ravi-Shikhar: During my tenure you... Ravi Shastris statement on Shikhar Dhawans retirement, said this
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : BCCI
धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहला टेस्ट खेला था। 2013 से वह अब तक 34 टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं। धवन को पिछली बार 2018 में टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। इस दौरान सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए। धवन का सर्वाधिक स्कोर 190 रन है।

शिखर ने भारत के लिए पहला वनडे 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था। वह 167 मैचों में 6793 रन बना चुके हैं। धवन ने 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं। टी20 करियर की बात करें तो 68 मैचों में धवन ने 1759 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed