फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri was unhappy with dhoni after brisbane test.

कोहली-धवन के झगड़े को सार्वजनिक कर 'फंस' गए थे धोनी!

Thu, 01 Jan 2015 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Jan 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
ravi shastri was unhappy with dhoni after brisbane test.

महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास अब एक खुली सच्चाई है, लेकिन इस निर्णय के पीछे रहस्य छनकर आने शुरू हो गए हैं। यह लगभग साफ है कि धोनी के इस फैसले में टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री की भूमिका के साथ उनकी विराट कोहली के साथ जुगलबंदी अहम है।

विज्ञापन


बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों की मानें तो ब्रिसबेन टेस्ट के बाद ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली और शिखर धवन के बीच हुए झगड़े को खोलना शास्त्री को बुरी तरह खल गया। उन्होंने इस बारे में धोनी से बात भी की।
विज्ञापन


यही वह मौका था जब धोनी को उन्होंने संकेत दे दिए थे कि इस सीरीज के बाद उनकी गद्दी विराट कोहली संभालने जा रहे हैं। धोनी ने मेलबर्न में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तुरंत बाद संन्यास लेने का फैसला कर डाला। हालांकि विदेशी धरती पर लगातार मिल रही शिकस्त से उनपर गाज गिरना तय माना जा रहा था लेकिन उन्होंने सीरीज के बीच में ही यह चौंकाने वाला फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम चयन में भी धोनी नहीं कर सके अपनी वाली

ravi shastri was unhappy with dhoni after brisbane test.

अमूमन ड्रेसिंग रूम की बातें ज्यादातर रहस्य ही होती हैं। खुद धोनी ने भी आज तक खिलाड़ियों के बीच की बातों को कभी नहीं खोला।

बीसीसीआई के सूत्रों ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि शास्‍त्री का यही कहना था कि उन्हें मीडिया में इस तरह यह मामला नहीं खोलना चाहिए था। इस दौरान शास्‍त्री ने धोनी की फिटनेस का भी हवाला दिया और कहा कि वह अपनी पुरानी फिटनेस में नहीं है। इसका असर उनकेप्रदर्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। यही वक्त है अब उन्हें कप्तानी को अलविदा कहकर नए खून को वरीयता देनी चाहिए।

सूत्र यह भी बताते हैं कि धोनी को यह अच्छा नहीं लग रहा था कि उनके निर्णयों में शास्‍त्री का हस्तक्षेप हो रहा है। तीसरे टेस्ट के दौरान धोनी रोहित शर्मा के स्थान पर सुरेश रैना को टीम में रखना चाह रहे थे, लेकिन यह शास्‍त्री ही थे जिन्होंने उनके इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा रैना को नहीं बल्कि युवा लोकेश राहुल को मौका देना चाहिए।

शास्‍त्री की इस बात का टीम के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने भी समर्थन किया। बोर्ड के सूत्र यह भी बताते हैं कि तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद धोनी ने संजय पटेल से पहले एन श्रीनिवासन से बात की थी। इसके बाद ही उन्होंने संन्यास का अपना फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed