फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri warns Indian cricket team management to not rush on Jasprit Bumrah comeback as it can Backfire

Team India: रोहित-द्रविड़ को पूर्व कोच की चेतावनी, बुमराह की वापसी पर न करें जल्दी, विश्व कप में होगी मुश्किल

Sun, 25 Jun 2023 01:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 01:52 PM IST
सार

जसप्रीत बमुराह की चोट को लेकर रवि शास्त्री ने कहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए और उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Ravi Shastri warns Indian cricket team management to not rush on Jasprit Bumrah comeback as it can Backfire
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने चयनकर्ताओं को स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर चेतावनी दी है। शास्त्री ने चोट से उबर रहे बुमराह की वापसी में जल्दीबाजी नहीं करने को कहा है। शास्त्री के अनुसार बुमराह की वापसी में जल्दीबाजी विश्व कप में भारतीय टीम को महंगी पड़ सकती है, क्योंकि जल्दीबाजी करने पर वह फिर से चोटिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


बुमराह ने सितंबर 2022 के बाद से एक भी मैच नहीं खेला है और हालांकि उनकी वापसी की कुछ उम्मीद थी, लेकिन वह टी20 विश्व कप, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से चूक गए। शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि इस साल के अंत में वनडे विश्व कप के लिए उनकी वापसी में जल्दबाजी करना टीम और तेज गेंदबाज के लिए बुरी खबर हो सकती है।
विज्ञापन


शास्त्री ने द वीक को एक इंटरव्यू में बताया "वह (बुमराह) एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्रिकेटर है। लेकिन अगर आप उसे विश्व कप के लिए दौड़ाएंगे तो आप उसे शाहीन अफरीदी की तरह चार महीने बाद खो सकते हैं। इसलिए एक पतली रेखा है और इस पर विचार करने की जरूरत है।" शास्त्री ने यह भी कहा कि वह हार्दिक पांड्या को टेस्ट क्रिकेट में वापस आते हुए नहीं देखते हैं और यह भी संभावना है कि यह ऑलराउंडर वनडे विश्व कप के बाद वनडे और टी20 में टीम इंडिया का नियमित कप्तान बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "स्पष्ट रहें। उनका शरीर (हार्दिक) टेस्ट क्रिकेट का सामना नहीं कर सकता। विश्व कप के बाद, मुझे लगता है कि उन्हें वनडे और टी20 क्रिकेट में कप्तानी संभालनी चाहिए। रोहित को विश्व कप में भारत का नेतृत्व करना चाहिए, इसमें कोई सवाल नहीं है।" पूर्व भारतीय कप्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम के बारे में रविचंद्रन अश्विन की हालिया टिप्पणियों के बारे में भी बात की।


शास्त्री ने कहा "मेरे लिए, यह हमेशा सहकर्मी थे। आपके ऐसे दोस्त होंगे जो सहकर्मी होंगे। मेरा मतलब है... किसी के कितने करीबी दोस्त होते हैं? आप जाकर किसी से पूछो तो वो कहेगा 4-5... अपनी जिंदगी में! शास्त्री ने कहा, मैं अपने जीवन में पांच करीबी दोस्तों के साथ खुश हूं, मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।" रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि पहले साथ खेलने वाले सभी खिलाड़ी आपस में अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब सभी आपस में सिर्फ सहकर्मी हैं, उनके बीच आपस में कोई दोस्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed