{"_id":"649865a3831ab02b620e4314","slug":"ravi-shastri-wants-to-see-hardik-pandya-as-captain-in-odis-after-world-cup-2023-said-this-about-sanju-samson-2023-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: वर्ल्ड कप के बाद इस खिलाड़ी को वनडे में कप्तान देखना चाहते हैं शास्त्री, सैमसन को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: वर्ल्ड कप के बाद इस खिलाड़ी को वनडे में कप्तान देखना चाहते हैं शास्त्री, सैमसन को लेकर कही यह बात
Sun, 25 Jun 2023 11:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:18 PM IST
सार
शास्त्री ने यह भी कहा कि संजू सैमसन को अभी तक अपनी क्षमता का एहसास नहीं हुआ है और उन्होंने कहा कि वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारत के शीर्ष छह में कम से कम दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर बयान दिया है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के बाद टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे और उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट पर अधिक ध्यान देना चाहिए। पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार कप्तानी की थी और शास्त्री ने कहा कि उन्हें वनडे विश्व कप 2023 के बाद व्हाइट बॉल का कप्तान बनना चाहिए। एक इंटरव्यू में शास्त्री ने स्पष्ट किया कि रोहित को विश्व कप तक कप्तान बने रहना चाहिए, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने के बाद हार्दिक को कमान संभालनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
शास्त्री ने कहा, "मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि उनका शरीर (हार्दिक) टेस्ट क्रिकेट का सामना नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि इस साल विश्व कप के बाद उन्हें टी20 और वनडे क्रिकेट में कप्तानी संभालनी चाहिए। रोहित को विश्व कप में भारत का नेतृत्व करना चाहिए, इसमें कोई दो राय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री ने यह भी कहा कि संजू सैमसन को अभी तक अपनी क्षमता का एहसास नहीं हुआ है और उन्होंने कहा कि वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारत के शीर्ष छह में कम से कम दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखना चाहते हैं। वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट इस साल भारत में आयोजित किया जाएगा।
शास्त्री ने संजू सैमसन को वनडे टीम में शामिल करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "सैमसन के बारे में मेरा मानना है कि उन्हें अभी तक अपनी क्षमता का एहसास नहीं हुआ है। वह एक मैच विनर है। कुछ ऐसा है जो टीम इंडिया से गायब है।
शास्त्री ने कहा- अगर वह अपना करियर अच्छी तरह से खत्म नहीं करता है तो मुझे निराशा होगी। यह ऐसा है जैसे जब मैं कोच था, अगर रोहित शर्मा एक नियमित टेस्ट खिलाड़ी के रूप में मेरी टीम में नहीं खेलते तो मुझे निराशा होती। खासतौर पर उनकी ओपनिंग बैटिंग को मिस करता। मैं संजू के साथ भी ऐसा ही महसूस करता हूं।
टीम इंडिया को मिले चोकर्स के टैग पर शास्त्री का बयान
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह से हार गई और परिणामस्वरूप टीम का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म नहीं हुआ। इसके बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने टीम इंडिया पर 'चोकर्स' का टैग भी लगा दिया। रवि शास्त्री से इस टैग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और हार के लिए किसी एक व्यक्ति पर दोष नहीं मढ़ा जा सकता है।

''फाइनल जैसे मैचों में आपको शतक की जरूरत होती है''
शास्त्री ने कहा- मैं टीम इंडिया के लिए कभी इस शब्द का उपयोग नहीं कहूंगा। मेरा मतलब है, ये दो टीमें जो खेल रही थीं (भारत और ऑस्ट्रेलिया) एकमात्र ऐसी दो टीमें थीं जिनके पास तीनों विश्व कप जीतने का मौका था। ऐसा नहीं है कि हमें विश्व कप में बड़ी जीत नहीं मिली है। हम सेमीफाइनल में रहे हैं, हम फाइनल में रहे हैं। हम WTC फाइनल नहीं जीत सके क्योंकि जब आप बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं तो आपको संयुक्त प्रयास की जरूरत होती है। आप एक व्यक्ति, एक कप्तान को दोष नहीं दे सकते।
शास्त्री ने कहा कि भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार गया क्योंकि उसके किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। उन्होंने कहा- आपको विश्व कप, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शतक की आवश्यकता है। तब आपके गेंदबाजों के पास उस स्कोर को डिफेंड करने और ट्रॉफी जीतने का मौका होता है। यदि आप शतक नहीं बना पाते हैं, तो आपको कम से कम तीन अर्धशतक की जरूरत है, चाहे वह टेस्ट, टी20 या वनडे क्रिकेट हो। यदि आपने ऐसा नहीं किया है, तो आप जीतने के योग्य नहीं हैं।

टीम इंडिया की अगली टक्कर वेस्टइंडीज से
भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान हो गया है। दोनों सीरीज में रोहित ही कप्तान रहेंगे। वहीं, अजिंक्य रहाणे को टेस्ट में और हार्दिक पांड्या को वनडे में उपकप्तानी सौंपी गई है। टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, वनडे में सैमसन की टीम में वापसी हुई है। टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं हुआ है।