फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri says ms dhoni is boss of team india

शास्त्री बोले, कोहली नहीं धोनी हैं टीम इंडिया के असली बॉस

Wed, 04 Mar 2015 11:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Mar 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
ravi shastri says ms dhoni is boss of team india

भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आदर्श कप्तान मानते हैं। उनका मानना है कि धोनी ऐसे कप्तान है जो अग्रिम मोर्चे पर टीम का नेतृत्व करते हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि धोनी भारतीय टीम के अगुआ हैं और वही फैसले लेते हैं। पिछले आठ सालों से वहीं कप्तान हैं और काफी सक्रिय भी। वह वनडे के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और टीम को कई मैच जीता चुके हैं। ड्रेसिंग रूम में उनका बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन


टीम डायरेक्टर उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर देते हैं कि कप्तान धोनी और उपकप्तान विराट कोहली के बीच कोई मतभेद है। भारतीय टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन उससे पहले टेस्ट और त्रिकोणीय सीरीज में जीत को तरस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि शास्त्री का यह मानना है कि त्रिकोणीय सीरीज वक्त और ऊर्जा की बरबादी भर थी। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि खिलाड़ी मानसिक रूप से थक गए थे। उन्हें फिर से ऊर्जावान होने की जरूरत थी और क्रिकेट से ब्रेक के बाद वह विश्व कप के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो गए।"

शास्त्री विश्व कप में भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन से हैरान नहीं हैं उन्होंने कहा, "मुझे अपने खिलाड़ियों और उनकी क्षमताओं पर पहले से भरोसा था। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खिलाड़ियों ने उम्मीदों के मुताबिक काम किया।"

ऑस्ट्रेलिया में कोहली का प्रदर्शन सबसे श्रेष्ठ
पूर्व कप्तान रवि शास्त्री भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के बड़े मुरीद हैं इस बात पर कोई शक नहीं। उन्होंने कहा, ‘26 साल के विराट ऑस्ट्रेलिया धरती पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

बेशक सचिन और वीवीएस लक्ष्मण ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन कोई एक भारतीय बल्लेबाज बताओ जिसने ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैचों में चार शतक लगाए हों।


उन्होंने कहा, "विराट अद्भुत हैं। वह हावी होकर खेलते हैं, इसलिए टेस्ट मैचों में हमने ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार भी किया।"

यह पूछने पर क्या विराट बल्लेबाजी के सभी अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं तो टीम डायरेक्टर ने कहा कि यह किसी खिलाड़ी पर अत्यधिक भार डालने की बात है, उन्हें दबाव मुक्त होकर खेलने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed