{"_id":"680e530b918856b1570606a3","slug":"ravi-shastri-said-indian-team-management-must-manage-workload-of-jasprit-bumrah-during-test-series-in-england-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रवि शास्त्री को सताई बुमराह की चिंता, बोले- इंग्लैंड दौरे पर कार्यभार का प्रबंध करना ही होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: रवि शास्त्री को सताई बुमराह की चिंता, बोले- इंग्लैंड दौरे पर कार्यभार का प्रबंध करना ही होगा
Sun, 27 Apr 2025 09:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:23 PM IST
सार
भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस महत्वपूर्ण सीरीज में बुमराह अहम रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को जसप्रीत बुमराह के फिटनेस की चिंता सता रही है और उनका कहना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को इंग्लैंड दौरे के दौरान बुमराह के कार्यभार का प्रबंध करना चाहिए। भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस महत्वपूर्ण सीरीज में बुमराह अहम रहने वाले हैं।
विज्ञापन
शास्त्री ने बुमराह को लेकर किया सतर्क
बुमराह को पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान काफी गेंदबाजी करनी पड़ी थी और वह अंतिम टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बुमराह ने आईपीएल 2025 से मैदान पर वापसी की थी। शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए ही भारतीय टीम प्रबंधन से बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांचों मैच में उतराने को लेकर सतर्क किया है।

शास्त्री बोले- बुमराह को दो मैच से ब्रेक दिया जाना चाहिए
शास्त्री का कहना है कि इस शीर्ष तेज गेंदबाज को दो मैच के बाद ब्रेक दिया जाना चाहिए और पूरे आराम के लिए मैच चुनने की आजादी दी जानी चाहिए। भारत 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगा जो नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की शुरुआत होगी। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, मैं बुमराह के साथ बहुत सतर्क रहूंगा। मैं उसे एक बार में दो टेस्ट मैच दूंगा और फिर ब्रेक का इंतजार करूंगा। आदर्श रूप से उसे चार टेस्ट खेलने दें। अगर वह शानदार शुरुआत करता है तो आप उसे पांच मैच खिलाने के लिए ललचाओगे। लेकिन यह उसके शरीर पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें: MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में जीता 150वां मुकाबला, लखनऊ को हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

शास्त्री का मानना है कि बुमराह को यह तय करने की छूट दी जानी चाहिए कि वह कौन सा मैच छोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा, उसे यह कहने का पहला अवसर दिया जाना चाहिए कि हां, मुझे थोड़ी परेशानी हो रही है। एक ब्रेक से मदद मिलेगी। उसे वह ब्रेक दें।