फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri said if families are not allowed, then Indian team will not go to Australia, reveals r sridhar

गेंदबाजी कोच का खुलासा, जब शास्त्री ने कहा था भारतीय टीम परिवार के बिना ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएगी

Fri, 22 Jan 2021 08:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri said if families are not allowed, then Indian team will not go to Australia, reveals r sridhar
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने शुक्रवार को खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर परिवार को साथ ले जाने को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। मगर मुख्य कोच रवि शास्त्री ने साफ शब्दों में कहा कि टीम परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएगी वर्ना नहीं जाएगी। इस बात का खुलासा गेंदबाजी कोच ने आर अश्विन के यूट्यूब चैनल के जरिए किया है।

विज्ञापन


भरत अरुण ने अश्विन के साथ बातचीत में कहा कि, क्या तुम जानते हो, जब हमलोग दुबई में क्वारंटीन में थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के 48 घंटे पहले पता चला कि परिवार को साथ ले जाने की अनुमति नहीं है। इसी 48 घंटे में दुबई, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुद्दे को लेकर बात की गई। इसके बाद भी परिवार को साथ ले जाने की बात नहीं बन पा रही थी। कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार इसको लेकर काफी सख्त है।
विज्ञापन


टीम के सात खिलाड़ी अपने अपने परिवार के साथ थे। अब क्या होगा। रवि शास्त्री ने इस बात को संज्ञान में लिया। उन्होंने जूम के जरिए एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने साफ कहा कि अगर परिवार को ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी तो हमलोग ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करेंगे। आपको जो करना है कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोच शास्त्री ने कहा कि हमसे ज्यादा बेहतर ऑस्ट्रेलिया को कोई नहीं जानता है। मैं पिछले 40 वर्षों से यहां का दौरा करते आ रहा हूं। उनके साथ कैसे और किस तरह से पेश आना है, ये मैं अच्छी तरह से जानता हूं। इसके बाद परिवार को साथ लाने की अनुमति दी गई। 

जडेजा टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा बोनस- भरत अरुण

वहीं, भरत अरुण का मानना है कि ऑलराउंडर की भूमिका में रवींद्र जडेजा का आगे बढ़ना भारत के लिए बहुत बड़ा बोनस है। शुक्रवार को एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, 'जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शानदार हैं। वो दुनिया के नंबर एक स्पिनर हैं, साथ ही जडेजा एक ऑलराउंडर के तौर पर आगे बढ़ रहा है जो कि देश के लिए फायदेमंद है।'

उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहा है, जडेजा हमारा सबसे संपूर्ण ऑलराउंडर है और ये भारत के लिए अच्छे संकेत हैं।' बता दें कि जडेजा ने दूसरे टेस्ट मैच में मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज जडेजा ने तीसरे टेस्ट मैच में भी 37 गेंदो पर 28 रनों की पारी खेली थी। चोट के चलते वह ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हो गए थे।

कंगारू बल्लेबाजों के खिलाफ इस रणनीति के तहत की गई गेंदबाजी- भरत अरुण
इसके अलावा भरत अरुण ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हाल ही में खत्म हुई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों द्वारा की गई लेग-साइड (शरीर के आस-पास) गेंदबाजी के जाल में फंस गए, जिसकी योजना पिछले साल जुलाई में ही बननी शुरू हो गई थी।

उन्होंने कहा कि यह योजना टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के दिमाग की उपज थी, जिस पर दौरा शुरू होने के चार महीने पहले ही काम शुरू हो गया था। तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनरों ने भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की धुरी स्टीव स्मिथ और मार्नुस लाबुशेन को लेग में कैच पकड़ने के लिए क्षेत्ररक्षकों को लगाकर गेंदबाजी की और यह योजना काफी सफल रही। भारत ने ब्रिसबेन में खेले गए चौथे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed