फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri reply to Ravichandran Ashwin teammates are colleagues remark; World Test Championship Final

Ashwin vs Shastri: 'मैं पांच दोस्तों के साथ ही खुश हूं...', अश्विन के बयान पर पूर्व हेड कोच शास्त्री का पलटवार

Sat, 24 Jun 2023 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 Jun 2023 02:37 PM IST
सार

एक इंटरव्यू में अश्विन ने बेंच पर बैठने और भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कई बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि पहले सभी साथी खिलाड़ी उनके अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब सभी सहयोगी बनकर रह गए हैं। अब इस बयान पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Ravi Shastri reply to Ravichandran Ashwin  teammates are colleagues remark; World Test Championship Final
अश्विन बनाम रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस महीने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के सबसे बड़े कारणों में से एक वर्ल्ड नंबर वन टेस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का न खेलना रहा। उन्हें प्लेइंग-11 में भी मौका नहीं दिया गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने इस मैच में दूसरी पारी में चार विकेट लिए थे। इसके बाद अश्विन को न खिलाने की चौतरफा आलोचना हुई थी। हार के बाद एक इंटरव्यू में अश्विन ने बेंच पर बैठने और भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कई बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि पहले सभी साथी खिलाड़ी उनके अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब सभी सहयोगी बनकर रह गए हैं। अब इस बयान पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पलटवार किया है। उन्होंने अश्विन पर तंज कसा है।
विज्ञापन

अश्विन ने क्या कहा था?

दरअसल, एक इंटरव्यू में अश्विन से पूछा गया कि क्या वह मदद की तलाश में अपने किसी साथी से खुलकर बात करते हैं, तो अश्विन ने कहा, "यह एक गहन विषय है"। उन्होंने बताया कि टीम में हर जगह के लिए जमकर प्रतिस्पर्धा है और दोस्ती की बातें अब इन हालातों में ज्यादा अहम नहीं हैं। अश्विन ने कहा था, "यह एक ऐसा समय है जहां हर कोई एक सहयोगी है। एक बार जब क्रिकेट खेला जाता था, तो आपके सभी साथी दोस्त थे। अब वे सहकर्मी हैं। यह एक बड़ा अंतर है क्योंकि यहां लोग खुद को आगे बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए हैं। कोई अन्य व्यक्ति आपके दाएं या बाएं बैठा है, लेकिन किसी के पास यह कहने का समय नहीं है, 'ठीक है, बॉस आप क्या कर रहे हैं'?" 

My Job Is Not To Butter Everyone's Toast' - Ravi Shastri Responds After  Ashwin Reveals The Comment That 'Crushed' Him
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने कहा कि जब खिलाड़ी अपनी तकनीक और अनुभव को साझा करते हैं तो यह टीम के लिए बेहतर होता है, भारतीय टीम में इसके करीब भी कुछ नहीं होता है। उन्होंने कहा "यह एक अलग-थलग यात्रा है"। उन्होंने कहा- वास्तव में, मेरा मानना है कि जब आप अनुभव साझा करते हैं तो क्रिकेट बेहतर हो जाता है। जब आप किसी अन्य व्यक्ति की तकनीक और किसी अन्य व्यक्ति की यात्रा को समझते हैं तो यह बेहतर हो जाता है। लेकिन यह कहीं भी नहीं होता है कि यह कितना होना चाहिए। कोई भी आपकी मदद के लिए नहीं आएगा। 
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने अश्विन को दिया जवाब

अब भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री, जिन्होंने टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अश्विन के साथ मिलकर काम किया था, उन्होंने अश्विन की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर तंज कसा। शास्त्री ने दो टूक कहा कि सहकर्मी हमेशा रहेंगे, चाहे वह ड्रेसिंग रूम हो या कमेंट्री बॉक्स। शास्त्री ने कहा- मेरे लिए सभी हमेशा सहकर्मी थे। आपके ऐसे दोस्त होंगे जो सहकर्मी होंगे। मेरा मतलब है किसी के कितने करीबी दोस्त होते हैं? आप जाकर किसी से पूछो तो वो कहेगा उनकी जिंदगी में चार या पांच दोस्त हैं। मैं अपने जीवन में पांच करीबी दोस्तों के साथ खुश हूं, मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। मैं जो कहना चाह रहा हूं वह ये है कि हर समय आपके साथ सहकर्मी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed