{"_id":"5d2ef9458ebc3e6cf7222047","slug":"ravi-shastri-praises-kane-williamson-for-showing-remarkable-composure-despite-tough-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलियमसन की तारीफ में शास्त्री ने पढ़े कसीदे, बोले- कीवी कप्तान ने गरिमा से स्वीकारी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विलियमसन की तारीफ में शास्त्री ने पढ़े कसीदे, बोले- कीवी कप्तान ने गरिमा से स्वीकारी हार
Wed, 17 Jul 2019 04:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 17 Jul 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
विलियमसन और शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों चौकों-छक्कों की गिनती के आधार पर मिली हार को गरिमा से स्वीकार करने के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तारीफ की।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह फाइनल में इंग्लैंड को बाउंड्री की संख्या के आधार पर विजयी घोषित किया गया चूंकि निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर में भी दोनों टीमों के बराबर रन थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'आपकी गरिमा और रवैया काबिले तारीफ था। पिछले 48 घंटो में आपने जिस तरीके से गरिमामय आचरण किया है, उसकी दाद देनी होगी। तुम सिर्फ केन नहीं, बल्कि सक्षम भी हो। भगवान भला करे।'
विज्ञापन
Your composure and dignity viewing the sequence of events was remarkable. Your dignified grace and silence 48 hours since is simply remarkable. We know you have one hand on that WC. You not just Kane. You Kane and Able. God bless. #CWC19 pic.twitter.com/cLS4cabttu
विज्ञापन विज्ञापन— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) July 16, 2019
बता दें कि इंग्लैंड द्वारा पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद मेजबान टीम का जोश हाई है लेकिन फाइनल के रिजल्ट के बाद न्यूजीलैंड की मीडिया समेत क्रिकेट के कई दिग्गज चौकों-छक्के के आधार पर मेजबान टीम की जीत की आलोचना कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड की मीडिया में इसे अपनी टीम के साथ 'छल' बताया है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी आईसीसी के नियम को 'हास्यास्पद' करार दिया है।’