फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri Offers Prayers At Mahakaleshwar Temple Ahead Of Ind Vs Ban Day-Night Test

महाकाल के दरबार में कोच शास्त्री, ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट से पहले टेका मत्था

Mon, 18 Nov 2019 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 18 Nov 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri Offers Prayers At Mahakaleshwar Temple Ahead Of Ind Vs Ban Day-Night Test
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को महज तीन दिन में ही हरा दिया। साथ ही  भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


अब दोनों टीमों के बीच दूसरा व ऐतिहासिक टेस्ट (डे-नाइट ) कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला 22-26 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इस मैच की तैयारी करने के लिए भारतीय टीम इंदौर में ही रुक गई है और यहीं अभ्यास कर रही है। 
विज्ञापन


जीत के बाद और कोलकाता टेस्ट से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सपोर्ट स्टाफ सहित उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के मंदिर महाकालेश्वर पहुंचकर पूजा की। शास्त्री ने पूजा की तस्वीर अपने ऑफिशियल  ट्विटर पर शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कोच रवि शास्त्री के साथ गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर. श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल भी मौजूद थे। सभी ने महाकाल मंदिर में पूजा की और गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक-पूजन के बाद नंदी हॉल में बैठकर पुजारियों से शांति पाठ सुना।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को 2-1 से हराने के बाद पहले टेस्ट यानी इंदौर टेस्ट में पारी और 130 रन से बड़ी जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed