फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri help shikhar dhawan to back in form in world cup

...तो रवि शास्त्री की 'जादुई टिप्स' से चमके शिखर धवन

Wed, 18 Mar 2015 03:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Mar 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
ravi shastri help shikhar dhawan to back in form in world cup

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन उर्फ 'गब्बर' वर्ल्ड कप से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। बल्लेबाजी के दौरान रनों के दहाई का आंकड़ा पार करना ही मुश्किल हो रहा था। लेकिन वर्ल्ड कप का बिगुल बजते ही धवन ने फॉर्म पा ली और लगभग हर जीत में अपनी पूरी भूमिका निभाई।

विज्ञापन


अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक टीम इंडिया के गब्बर वर्ल्ड कप में चमकने लग गए, दरअसल, धवन की शानदार वापसी के पीछे टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री का हाथ है। पर्दे के पीछे टीम के खिलाड़ियों के लिए संजीवनी का काम करने वाले शास्त्री का टीम इंडिया में अहम रोल है।
विज्ञापन


वह टीम के खिलाडियों को दिशा-निर्देश देने के अलावा फॉर्म को लेकर उन्हें मार्गदर्शन भी देते है। इसी क्रम में खराब फॉर्म से परेशान धवन की मुश्किलों को कम करने के पीछे भी डायरेक्टर शास्त्री का ही हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धवन को दिए स्पेशल टिप्स

ravi shastri help shikhar dhawan to back in form in world cup

भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन से जूझ रहे शिखर धवन की फॉर्म को पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभाई। शास्त्री ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले धवन के साथ लंबा समय बिताया और उन्हें कुछ जरूरी टिप्स दिए।

निश्चित तौर पर उनकी इस नसीहत ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की काफी मदद की। शिखर मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक 337 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके दो शतक और एक अर्द्धशतक हैं। नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सीनियर सदस्य ने कहा कि शास्त्री समय-समय पर खिलाड़ियों से बात करते रहते हैं। उन्हें धवन से भी बात करते हुए देखा गया।

शास्त्री क्रिकेटिंग मसले और तकनीकी समस्याओं के बारे में अमूमन बात नहीं करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए चीफ कोच डंकन फ्लेचर के अलावा तीन सहायक कोच संजय बांगड़, भारत अरुण और आर श्रीधर हैं। लेकिन शिखर के मामले में शास्त्री ने उनसे कहा कि उन्हें सिर्फ ऐसा खेलना चाहिए ताकि उन्हें रन मिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed