फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Yash Dhull lost captaincy after shameful defeat against Puducherry Himmat Singh will captain

Ranji Trophy: पुडुचेरी के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद गई यश ढुल की कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिली दिल्ली की कमान

Mon, 08 Jan 2024 08:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 08 Jan 2024 08:58 PM IST
सार

भारत को अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले कप्तान यश ढुल को दिसंबर 2022 में दिल्ली की कमान मिली थी। उससे पहले फरवरी 2022 में उन्होंने डेब्यू किया था। ढुल ने 43.88 की औसत से 1185 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Ranji Trophy Yash Dhull lost captaincy after shameful defeat against Puducherry Himmat Singh will captain
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में दिल्ली की शुरुआत शर्मनाक हुई है। उसे पहले मुकाबले में पुडुचेरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली के कप्तान यश ढुल के ऊपर गाज गिरी है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट बोर्ड (डीडीसीए) ने यश ढुल को कप्तानी से हटा दिया है। उनके स्थान पर अनुभवी बल्लेबाज हिम्मत सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है। दिल्ली का अगला मुकाबला 12 जनवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ है।
विज्ञापन


भारत को अंडर-19 विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले कप्तान यश ढुल को दिसंबर 2022 में दिल्ली की कमान मिली थी। उससे पहले फरवरी 2022 में उन्होंने डेब्यू किया था। ढुल ने 43.88 की औसत से 1185 रन बनाए हैं। उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ दो और 23 रन बनाए थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चार शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वह दिल्ली के लिए 19 लिस्ट ए और 19 टी20 मैच भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन


डीडीसीए ने क्या कहा?
डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, ''यश एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, लेकिन फॉर्म में नहीं है। हम चाहते थे कि वह एक बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन करे, इसीलिए हमने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। हिम्मत हमारे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं और उन्होंने टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वह कप्तानी करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मैच खेल चुके हैं हिम्मत सिंह
ढुल को पिछले कुछ समय से तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है और वह पारी की शुरुआत करने से हिचक रहे थे। हिम्मत ने पिछले सीजन में दिल्ली को मुंबई पर महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2017 में डेब्यू करने के बाद से 22 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। पिछले साल दिल्ली के अहम खिलाड़ी नीतीश राणा और ध्रुव शौरी टीम छोड़कर क्रमशः उत्तर प्रदेश और विदर्भ चले गए।


टीम के साथ जम्मू नहीं जाएंगे ईशांत शर्मा
अनुभवी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इंग्लैंड लायंस का सामना करने के लिए भारत ए टीम में शामिल किए हैं। वहीं, ईशांत शर्मा टीम के साथ जम्मू नहीं जाएंगे। पता चला है कि ईशांत केवल दिल्ली के घरेलू मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। दिल्ली की टीम सात बार रणजी चैंपियन बनी है। वह पिछली बार 2007-08 में चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed